अम्बाला, 2 जुलाई
आईओसीएल व सेम्बर सोसाइटी के प्रेसिडेंट अशोक कक्कड़ व प्रिंसिपल मुनीश गुप्ता की अध्यक्षता में आज कल्पना चावला गवर्नमेंट पॉलिटेक्निक कालेज सिविल लाइन्स अम्बाला शहर मे पौधा रोपण आभियान किया गया। इस अवसर पर विभिन प्रकार के लगभग 100 पौधे लगाए गए इसमें आयुर्वेदिक एवं विभिन फलो के पौधे लगाए गए सेम्बर सोसाइटी के संस्थापक डॉ के आर भारद्वाज ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए बताया की पोधों का हमारे जीवन में बहुत बड़ा योगदान है। शुद्ध हवा व प्राकृतिक वातावरण को बनाये रखने में पौधों का विशेष महत्व है।
प्रिंसिपल मुनीश गुप्ता ने संस्था के सदस्यों को एक एक पौधा गोद लेने के लिए भी प्रोत्साहित किया अंत में उन्होंने नितिन जी की आईओसीएल टीम का आभार व्यक्त किया और आगे भी इस मुहिम को जारी रखने का आश्वासन दिया । इस अवसर पर विभागाध्यक्ष नीरज, बाबू राम, श्रीमती कृष्णा, श्रीमती वीना, श्रीमती मोनिका व श्रीमती उषा उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का संचालन विभाध्यक्ष डॉ अश्वनी भारद्वाज ने किया।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *