विधायक जगमोहन आनंद ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से की मुलाकात
करनाल, 2 जुलाई।
  करनाल के विधायक जगमोहन आनंद ने मंगलवार को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से चंडीगढ़ स्थित आवास संत कबीर कुटीर में मुलाकात की और करनाल विधानसभा क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों तथा भविष्य की विकास योजनाओं को लेकर विस्तारपूर्वक चर्चा की। इस पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने विधायक जगमोहन आनंद को विश्वास दिलाया कि करनाल विधानसभा क्षेत्र के विकास की गति को और तेज किया जाएगा।
इस अवसर पर विधायक ने करनाल के विभिन्न प्रतिनिधिमंडलों के सदस्यों के साथ करनाल से जुड़ी जनसमस्याओं एवं आवश्यक मांगों के बारे में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को अवगत करवाया, मुख्यमंत्री ने संवेदनशीलता के साथ इन विषयों को सुना और तत्क्षण संबंधित अधिकारियों को समाधान के निर्देश भी दिए।
इस मौके पर विधायक जगमोहन आनंद ने करनाल की समूची जनता की ओर से मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का आभार प्रकट करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री ने करनाल के परिवारजनों को न केवल अपना अमूल्य समय दिया, बल्कि जो आत्मीयता, स्नेह और मान-सम्मान प्रदान किया, वह सभी के लिए अत्यंत प्रेरणादायी है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री का करनाल वासियों से जुड़ाव केवल औपचारिकता नहीं, बल्कि उनके सुख-दुख में सहभागी बनने की जीवंत भावना है। उनका मार्गदर्शन और संरक्षण हमें निरंतर प्रेरित करता है। इस अवसर पर चेयरपर्सन मेघा भंडारी, निगम पार्षद संकल्प भंडारी सहित विभिन्न प्रतिनिधिमंडलों के सदस्य उपस्थित थे।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *