मातृभूमि सेवा संघ के प्रदेशाध्यक्ष कैलाश सैनी मंगलवार के रॉयल रिसोर्ट कुरुक्षेत्र में आयोजित मातृभूमि सेवा संघ के चौथे स्थापना दिवस समारोह में उपस्थित जनसमूह को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा, जगतगुरु श्री श्री 1008 विकास दास महाराज, राष्ट्रीय अध्यक्ष विदुषी बेला पारीक, मेजर जनरल जीडी बख्शी, गौ सेवा आयोग के चेयरमैन श्रवण गर्ग, वाईस चेयरमैन पूर्ण यादव, कर्नल आरएसएन सिंह, विष्णु शंकर जैन, गुरनाम सैनी, सुरेंद्र सैनी, अशोक शौकिन कृष्ण सैनी, सुरेश सैनी, अमित सैनी के अलावा मातृभूमि सेवा संघ के अनेक राज्यों के अध्यक्ष एवं पदाधिकारी भी उपस्थित रहे। इस अवसर पर स्वरित शर्मा ने धार्मिक भजनों से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस अवसर पर संघ के सदस्यों और पदाधिकारियों ने मातृभूमि सेवा संघ के सेवा कार्यों को लेकर विस्तार से चर्चा की। कैलाश सैनी ने कहा कि संघ द्वारा सामाजिक सेवा, स्वास्थ्य, शिक्षा, सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं, जिनमें लोगों को जागरूक करना और उनकी मदद करना शामिल है। लोगों को अपनी संस्कृति और परंपराओं के बारे में जानने का अवसर मिलता है। उन्होंने कहा कि संघ द्वारा किए जा रहे कार्यों को और अधिक विस्तार देने के लिए सभी सदस्यों का सहयोग आवश्यक है। इस अवसर पर गौ सेवा आयोग के चेयरमैन श्रवण गर्ग ने कहा कि गाय को हमारे देश में माता का दर्जा दिया हुआ है। उत्तर प्रदेश, गुजरात, हरियाणा, महाराष्ट्र में गाय हत्या पर जेल और जुर्माना लगाए जाने का कानून बना है। इसको सख्ती से लागू किए जाने की जरूरत है। इसके अलावा बचे हुए राज्यों में भी इन नियमों को शुरू किया जाना चाहिए। इस अवसर पर मेजर जनरल जीडी बख्शी ने कहा कि पहलग्राम के आतंकी हमला का बदला लेने के लिए सरकार ने ऑपरेशन सिंदूर चलाया। उसने विश्व भर को देश की ताकत का अंदाजा हो गया है। उन्होंने कहा कि भारतीय सेना द्वारा ऑपरेशन सिंदूर सैन्य अभियान चला कर पड़ोसी देश के आतंकी ठिकानों को तहस-नहस करने का काम किया है। ऑपरेशन सिंदूर के परिणामस्वरूप आतंकवादियों को मार गिराया गया और क्षेत्र में सुरक्षा की स्थिति में भी सुधार हुआ है।
कैपशन
02बीबीएन01
मातृभूमि सेवा संघ के चौथे स्थापना दिवस समारोह में मंच पर उपस्थित गणमान्य लोग
