हरियाणा के रोहतक में महिला ने इंश्योरेंस पॉलिसी की EMI भरने के लिए टोल फ्री नंबर पर कॉल किया। कॉल पर व्यक्ति ने पॉलिसी वापस लेने की सलाह दी। पॉलिसी वापस करने के नाम पर महिला से 3 लाख 64 हजार से अधिक रुपए की ठगी की गई।

रोहतक के सुखपुरा चौक निवासी सुमन ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसने 7 दिसंबर को भारती एक्सा लाइफ इंश्योरेंस के टोल फ्री नंबर पर कॉल किया था। उसे पॉलिसी की EMI भरनी थी। जब टोल फ्री नंबर पर कॉल किया तो उन्होंने रवि नामक एक व्यक्ति का मोबाइल नंबर दिया।

पॉलिसी वापस लेने की सलाह दी
जब रवि के नंबर पर फोन किया तो उसने पॉलिसी को वापस लेने की सलाह दी। जिसके बाद सुमन देवी अपनी पॉलिसी को वापस लेने के लिए राजी हो गई। वही पॉलिसी को वापस लेने की प्रक्रिया के बारे में पूछताछ की तो सामने वाले व्यक्ति ने इसके लिए रुपए की मांग की। उसका कहना था कि पॉलिसी वापस लेने के लिए रुपए अदा करने होते हैं।

9 ट्रांजेक्शन में ट्रांसफर किए पैसे
सुमन ने बताया कि रवि ने 9 दिसंबर को अपने खाते में 22 हजार 500 रुपए मांगे। इसके बाद 13 दिसंबर को 29 हजार 999 रुपए मंगवाए। 19 दिसंबर को उसने 34500 रुपए मांगे। उसके कहे अनुसार सुमन ने 21 दिसंबर को 50 हजार रुपए व 22 दिसंबर को 18 हजार रुपए भेजे। 26 दिसंबर को पॉलिसी वापस लेने के नाम पर उन्हें 49 हजार 999 रुपए लिए। फिर 28 दिसंबर को दो ट्रांजेक्शन में 44807-44807 रुपए मंगवाए। 29 दिसंबर को 69 हजार 999 रुपए भेजे गए।

364611 रुपए की धोखाधड़ी
सुमन ने बताया कि उसके साथ कुल 3 लाख 64 हजार 611 रुपए की धोखाधड़ी हुई है। जब उसे इस धोखाधड़ी का पता चला तो उन्होंने मामले की शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *