कुवि कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने किया आटो अपील सिस्टम का शुभारंभ
कुरुक्षेत्र, 01 जुलाई। 
कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सोम नाथ सचदेवा ने मंगलवार को विद्यार्थियों की सुविधा को सर्वाेपरि रखते हुए आटो अपील सिस्टम(एएएस) पोर्टल का शुभारंभ किया। इस पोर्टल के माध्यम से अब अंतर विश्वविद्यालय प्रवास प्रमाण पत्र (इंटर यूनिवर्सिटी माइग्रेशन सर्टिफिकेट), प्रोविजनल सर्टिफिकेट एवं अन्य सेवाएं से जुड़ी समस्त जानकारी और सेवाएं विद्यार्थियों को डिजिटल रूप से उपलब्ध कराई जाएंगी।
इस अवसर पर कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने कहा कि विश्वविद्यालय द्वारा उठाया गया यह कदम “डिजिटल इंडिया” और “सुगम प्रशासन” की दिशा में एक सशक्त पहल है, जिससे विद्यार्थियों को पारदर्शी, तीव्र और सुलभ सेवाएं उपलब्ध होंगी, चाहे वे किसी भी क्षेत्र से आते हों।
परीक्षा नियंत्रक डॉ. अंकेश्वर प्रकाश ने बताया कि माइग्रेशन प्रमाण पत्र की प्रक्रिया पहले ही 18 जुलाई 2023  से विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर पूरी तरह ऑनलाइन की जा चुकी थी। अब इसे हरियाणा सरकार के निर्देशानुसार राइट टू सर्विस एक्ट के अंतर्गत लाकर सरल पोर्टल पर भी उपलब्ध कराया गया है। राइट टू सर्विस एक्ट को लागू करने की दिशा में यह सेवा सबसे पहले कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय द्वारा शुरू की गई है, जो एक सराहनीय और अग्रणी कदम है।
इस अवसर पर विशेष अतिथि के रूप में कुलसचिव लेफ्टिनेंट डॉ. वीरेंद्र पाल, परीक्षा नियंत्रक डॉ. अंकेश्वर प्रकाश,  सर्टिफिकेट सेक्शन से राज कुमार, राजेश तथा तथा नितिन उपस्थित रहे।
बाक्स
राइट टू सर्विस एक्ट के तहत् छात्र कर सकेंगे शिकायत

परीक्षा नियंत्रक डॉ. अंकेश्वर प्रकाश ने बताया कि हरियाणा सरकार के निर्देशानुसार और राइट टू सर्विस एक्ट के अंतर्गत एएएस सिस्टम को सरल पोर्टल के साथ लिंक किया गया है। उन्होंने बताया कि यदि किसी विद्यार्थी को विश्वविद्यालय से मूल अंकतालिका परीक्षा परिणाम घोषित होने के 30 दिन के बाद तक नहीं मिलती व 180 दिन बाद डिग्री नहीं मिलती तो वह सरल पोर्टल द्वारा राइट टू सर्विस एक्ट के तहत् यूनिवर्सिटी प्रशासन को इसकी शिकायत कर सकता है।

केयू आईआईएचएस में दाखिले की पहली मेरिट सूची जारी
अभ्यर्थी को फिजिकल काउंसलिंग के लिए 2 जुलाई को होना होगा उपस्थित
कुरुक्षेत्र, 01 जुलाई। 
कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर सोमनाथ सचदेवा के निर्देशानुसार कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के इंस्टीट्यूट ऑफ इंटिग्रेटिड एंड ऑनर्स स्टडीज द्वारा मंगलवार को शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए दाखिले की पहली मेरिट सूची जारी की गई।
आईआईएचएस की प्राचार्या प्रो. रीटा ने बताया कि एमएससी इकोनोमिक्स ऑनर्स 5 वर्षीय इंटीग्रेटेड, एमएससी बायोटेक 5 वर्षीय इंटीग्रेटेड, बीएससी विद सिंगल मेजर इन कंप्यूटर साइंस, बीएससी विद सिंगल मेजर इन गणित, बीएससी विद सिंगल मेजर इन रसायन विज्ञान, बीएससी विद सिंगल मेजर इन भौतिकी, बीएससी विद सिंगल मेजर इन वनस्पति विज्ञान, बीएससी विद सिंगल मेजर इन जूलॉजी, बीएससी विद सिंगल मेजर इन बायोकेमिस्ट्री, बीए विद सिंगल मेजर इन अंग्रेजी, बीए विद सिंगल मेजर इन हिंदी, बीए विद सिंगल मेजर इन संस्कृत, बीए विद सिंगल मेजर इन अर्थशास्त्र, बीए विद सिंगल मेजर इन मनोविज्ञान तथा बीए विद सिंगल मेजर इन इतिहास की प्रथम मेरिट सूची जारी की गई जिसके लिए अभ्यर्थियों को 2 जुलाई को फिजिकल काउंसलिंग हेतु अपने संबंधित मूल दस्तावेजों के साथ उपस्थित होना होगा।
लोक सम्पर्क विभाग के निदेशक प्रो. महासिंह पूनिया ने बताया कि काउंसलिंग में रिपोर्ट करने का समय 8 बजकर 30 मिनट है।  दाखिला फीस जमा करवाने की अंतिम तिथि 3 जुलाई निर्धारित है। उन्होंने बताया कि मेरिट सूची की विस्तृत जानकारी केयू आईआईएचएस की वेबसाइट पर भी उपलब्ध है।
बाक्स
बीए के लिए प्रथम मेरिट सूची 5 जुलाई को

लोक सम्पर्क विभाग के निदेशक प्रो. महासिंह ने बताया कि  बीकाम, बीएससी लाइफ साइंस, बीटीटीएम तथा बीएससी होम साइंस के लिए प्रथम मेरिट सूची 3 जुलाई को लगेगी जिसकी फिजिकल काउंसलिंग 4 जुलाई को होगी। इसके साथ ही बीए के लिए प्रथम मेरिट सूची 5 जुलाई लगाई जाएगी तथा प्रथम प्रांतीय योग्यता सूची से 1-200 तक के क्रम संख्या वाले अभ्यर्थियों के लिए फिजिकल काउंसलिंग 7 जुलाई को तथा प्रथम प्रांतीय योग्यता सूची से 201 से आगे के क्रम संख्या वाले शेष अभ्यर्थियों के लिए फिजिकल काउंसलिंग 8 जुलाई को आयोजित की जाएगी।
उन्होंने बताया कि बीएससी फिजिकल साइंस की मेरिट सूची 8 जुलाई को लगाए जाएगी तथा फिजिकल काउंसलिंग 9 व 10 जुलाई को आयोजित होगी। इसके साथ ही बीसीए की मेरिट सूची 10 जुलाई को लगेगी व फिजिकल काउंसलिंग 11 जुलाई को आयोजित की जाएगी।

कुवि के दूरस्थ एवं ऑनलाइन शिक्षा केंद्र में ओडीएल व ऑनलाइन कार्यक्रमों में जुलाई सत्र के लिए दाखिला शुरू, आवेदन करने की अंतिम तिथि 10 सितम्बर, 2025
कुरुक्षेत्र, 1 जुलाई।
 कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा के आदेशानुसार दूरस्थ एवं ऑनलाइन शिक्षा केंद्र(सीडीओई)  में जुलाई-2025 सत्र के लिए ऑनलाइन मोड और ओपन डिस्टेंस लर्निंग (ओडीएल) मोड के माध्यम के स्नातक, स्नातकोत्तर और डिप्लोमा कार्यक्रमों में दाखिले के लिए आवेदन करने की दाखिला सूचना जारी की गई है। इन प्रोग्राम्स में दाखिले के इच्छुक आवेदक 10 सितम्बर, 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
कुवि के दूरस्थ एवं ऑनलाइन शिक्षा केंद्र की निदेशक प्रो. मंजूला चौधरी ने बताया कि ऑनलाइन कार्यक्रम  के तहत ट्रेडिशनल प्रोग्राम्स में यूजी कार्यक्रमों (सेमेस्टर प्रणाली) में बी.ए./बी.कॉम, पीजी प्रोग्राम्स (सेमेस्टर सिस्टम) में एम.ए. अंग्रेजी, एमए राजनीति विज्ञान, एमए मास कम्युनिकेशन, एम.कॉम, एमएससी गणित तथा एमए इतिहास शामिल हैं। प्रोफेशनल प्रोग्राम्स में बीबीए, पोस्ट ग्रेजुएट प्रोग्राम्स में एमबीए तथा एमसीए शामिल है।  डिप्लोमा कार्यक्रम (1 वर्ष-2 सेमेस्टर) में साइबर सुरक्षा में डिप्लोमा, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और मशीन लर्निंग में डिप्लोमा व डेटा एनालिटिक्स में डिप्लोमा शामिल हैं। इसके साथ ही पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा इन भगवद्गीता स्टडीज़ तथा पीजी डिप्लोमा इन कम्प्यूटर एप्लीकेशन प्रोग्राम भी इस सत्र से शुरू किए गए हैं। सर्टिफिकेट प्रोग्राम इन टेक्नोलॉजी में इंटरनेट ऑफ थिंग्स (आईओटी), ब्लॉक चेन मैनेजमेंट, फुल स्टैक डेवलपमेंट तथा क्लाउड कम्प्यूटिंग शामिल हैं। सर्टिफिकेट प्रोग्राम इन फोरन लैंग्वेज (एक सेमेस्टर) में जर्मन भाषा में सर्टिफिकेट कोर्स, फ्रेंच भाषा में सर्टिफिकेट कोर्स व जापानी भाषा में सर्टिफिकेट कोर्स शामिल हैं।
प्रो. मंजूला चौधरी ने बताया कि ओपन एंड डिस्टेंस लर्निंग (ओडीएल) प्रोग्राम्स में ट्रेडिशनल प्रोग्राम्स (सेमेस्टर सिस्टम) में बीए, बीकाम(6 सेमेस्टर), एमए सोशोलाजी शामिल हैं। वार्षिक प्रणाली में एमए हिंदी, अंग्रेजी, संस्कृत, पंजाबी, राजनीति विज्ञान, दर्शनशास्त्र, लोक प्रशासन, इतिहास, अर्थशास्त्र,  एम.कॉम, एमएससी. गणित व एमएससी भूगोल शामिल हैं।  प्रोफेशनल (कम्प्यूटर/आईटी प्रोग्राम्स) में एमसीए (4-सेमेस्टर), पीजी डिप्लोमा इन कम्प्यूटर एप्लीकेशंस (2-सेमेस्टर), वार्षिक प्रणाली में सर्टिफिकेट प्रोग्राम इन कंप्यूटर एप्लीकेशंस(एक वर्ष), बीसीए(3-वर्ष) तथा एमएससी कंप्यूटर साइंस(सॉफ्टवेयर) (दो वर्ष) में में दाखिले के इच्छुक आवेदक 10 सितम्बर 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। एमबीए (4 सेमेस्टर) तथा एडवांस ग्रेजुएट डिप्लोमा इन एक्सपोर्ट मार्केटिंग मैनेजमेंट(एक वर्ष), डिप्लोमा इन लाइब्रेरी साइंस एंड इंफोरमेशन साइंस(एक वर्ष), बी.लिब.(एक वर्ष) तथा एम.लिब.(एक वर्ष), एमए मास कम्यूनिकेशन (2 वर्ष), एडवांस ग्रेजुएट डिप्लोमा इन जर्नलिज्म एंड मास कम्यूनिकेशन (एक वर्ष), बैचलर ऑफ एजुकेशन(दो वर्ष), एडवांस ग्रेजुएट डिप्लोमा इन साइबर लॉ एंड आईपीआर(एक वर्ष), एमए एनवायरमेंटल एजुकेशन(दो वर्ष), एडवांस ग्रेजुएट डिप्लोमा इन ह्यूमन राइट्स (एक वर्ष), एडवांस ग्रेजुएट डिप्लोमा इन ट्रांसलेशन (हिंदी/अंग्रेजी), डिप्लोमा इन गीता, डिप्लोमा इन योगा तथा इंट्रोडक्टरी लेवल प्रोग्राम इन भगवद्गीता (60 घंटे अवधि) प्रोग्राम में दाखिले के के लिए  10 सितम्बर 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
लोक सम्पर्क विभाग के निदेशक प्रो. महासिंह पूनिया ने बताया कि इसके साथ ही एमएससी. कंप्यूटर साइंस (सॉफ्टवेयर) (2-वर्षीय) भाग-2, एम.ए. मास कम्युनिकेशन (2-वर्षीय), एम.ए. पर्यावरण शिक्षा (2-वर्षीय) भाग-2 में पात्रता शर्तों को पूरा करने बाद इन सभी कार्यक्रमों में लेटरल एंट्री की अनुमति है।  उन्होंने बताया कि बीएड/एमबीए तथा एमसीए प्रोग्राम्स के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 25 अगस्त 2025 निर्धारित की गई है। दाखिला लेने के इच्छुक आवेदक इस संबंध में अधिक जानकारी कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के दूरस्थ एवं ऑनलाइन शिक्षा केंद्र की वेबसाइट से भी प्राप्त कर सकते हैं।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *