तय समय सीमा के अंदर किया जा रहा है समस्याओं का समाधान

करनाल, 1 जुलाई।    डीसी उत्तम सिंह ने बताया कि प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार जिला में लघु सचिवालय सहित सभी उपमंडल कार्यालयों में प्रत्येक सोमवार और वीरवार को प्रात: 10 बजे से 12 बजे तक समाधान शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि इन समाधान शिविरों में बिजली, पानी, परिवार पहचान पत्र, बुढ़ापा पेंशन एवं अन्य संबंधित शिकायतों की मौके पर सुनवाई की जा रही है तथा समस्याओं का समाधान किया जा रहा है और समस्याओं से संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जा रहे हैं।
उन्होंने बताया कि नागरिक सोमवार और वीरवार को लघु सचिवालय सहित सभी उपमंडल कार्यालयों में सुबह 10 बजे से 12 बजे आयोजित समाधान शिविर में अपनी समस्याओं का समाधान करवा सकते हैं। उन्होंने कहा कि समाधान शिविर का उद्देश्य नागरिकों की समस्याओं का समाधान करना है, इन शिविरों में पुलिस, राजस्व, नगर निकाय, समाज कल्याण आदि जनकल्याण की योजनाएं लागू करने वाले विभागों के अधिकारी एक साथ मौजूद रहते हैं और लोगों की समस्याओं का समाधान किया जाता है। उन्होंने बताया कि समाधान शिविरों से संबंधित मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी समय-समय पर समीक्षा करते हैं और उनके द्वारा निर्देश दिए गए हैं कि तय समय सीमा के अंदर आमजन की समस्या का समाधान होना चाहिए।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *