हरियाणा के मंत्री पूर्व हॉकी खिलाड़ी संदीप सिंह पर जूनियर महिला कोच के आरोप की जांच तेज हो गई है। कल चंडीगढ़ पुलिस ने जूनियर महिला कोच से सेक्टर 26 के पुलिस थाने में 8 घंटे पूछताछ की। इस दौरान जांच में शामिल पुलिस अधिकारियों ने 45 से अधिक सवाल पूछे।इस दौरान महिला कोच के बयान भी दर्ज किए गए। इसके बाद केस में जांच के लिए पीड़ित कोच का मोबाइल जब्त कर लिया।
पूछताछ के दौरान जूनियर महिला कोच ने चंडीगढ़ पुलिस के आगे यह भी खुलासा किया कि उसे केस वापसी के लिए 1 करोड़ रुपए का ऑफर दिया गया है। इस संबंध में महिला कोच ने पुलिस को जरूरी साक्ष्य भी दिए। महिला कोच ने यह भी बताया कि उसे विदेश भेजने का भी ऑफर दिया जा रहा है। चंडीगढ़ पुलिस सूत्रों के अनुसार इस मामले को लेकर महिला कोच के वकीलों ने भी कुछ सबूत पुलिस को सौंपे हैं।
संदीप सिंह से पूछताछ नहीं कर रही पुलिस
पीड़िता के वकील दीपांशू ने बताया कि अभी तक हरियाणा के मंत्री संदीप सिंह से एक बार भी इस मामले में पूछताछ नहीं हुई है। जबकि जो धाराएं लगी हैं, उसके आधार पर चंडीगढ़ पुलिस को संदीप सिंह को तुरंत गिरफ्तार करना चाहिए। दीपांशू ने इस मामले में हरियाणा पुलिस जांच को प्रभावित कर रही है लगातार पीड़िता के पास फोन आ रहे हैं। पीड़िता के घर पर 3-4 बार हरियाणा पुलिस आ चुकी है।
किसी भी दबाव से नहीं डरती
हरियाणा के पंचकूला स्टेडियम में तैनात महिला कोच ने बताया कि उसे धमकियां मिल रही हैं, लेकिन वह किसी भी धमकी या दबाव से नहीं डरती। वह हर स्तर पर लड़ाई लड़ने के लिए तैयार है। उसे किसी प्रकार के दबाव का डर नहीं लगता है। महिला कोच ने बताया कि उसे चंडीगढ़ पुलिस की जांच पर पूरा भरोसा है। इससे पहले वह हरियाणा पुलिस की जांच कमेटी के सामने पेश होने से इनकार कर चुकी है।जांच के लिए ली 10 दिन की लीव
जूनियर महिला कोच ने कानूनी प्रक्रिया में शामिल होने के लिए 10 दिन का अवकाश लिया है। पीड़िता का कहना है कि लड़ाई लंबी है, इसके साथ ही अपने आत्मसम्मान को बचाने के लिए वह हर तरह से तैयार रहना चाहती है। महिला कोच ने बताया कि विवाद से जुड़े सभी सबूत उसने जुटा लिए हैं, कुछ पुलिस को सौंप दिए हैं। कुछ अभी बाकी हैं, जो जल्द ही पुलिस को सौंप दिए जाएंगे।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *