8 सडक़ों के निर्माण कार्यों पर खर्च होगा 5 करोड़ 27 लाख का बजट, 14 सडक़ों के निर्माण कार्य पर खर्च किया जा रहा है 26 करोड़ का बजट, 30 सडक़ों के निर्माण पर खर्च किया जा चुका है 11 करोड़ 54 लाख का बजट, 7 करोड़ 30 लाख की लागत से पूरे हुए 2 भवन, बरोट पीएचसी सेंटर पर खर्च होगा 3 करोड़ 67 लाख का बजट
लाडवा, 24 जून। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का विशेष फोकस लाडवा विधानसभा के नागरिकों को अच्छी सडक़ें, पीने के पानी, सीवरेज व्यवस्था और स्वास्थ्य केन्द्रों जैसे बड़े प्रोजैक्ट पर है। इस विधानसभा में जल्द ही एसडीएम कॉम्पलैक्स, रेस्ट हाउस सहित 14 नए सरकारी भवनों का निर्माण कार्य शुरू होगा। इन प्रोजैक्ट पर सरकार की तरफ से लगभग 55 करोड़ रुपए का बजट खर्च किया जाएगा। अहम पहलु यह है कि लाडवा विधानसभा में जल्द ही 13.05 किलोमीटर की 8 सडक़ों का निर्माण कार्य भी शुरू होगा। इन सडक़ों के निर्माण कार्य पर 5 करोड़ 27 लाख का बजट सरकार की तरफ से लोक निर्माण विभाग को जारी किया गया है।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने लाडवा विधानसभा में पिछले दिनों आला अधिकारियों की बैठक में लम्बित पड़े प्रोजैक्ट पर तेजी से काम करने के सख्त आदेश दिए थे। इन आदेशों के बाद लाडवा विधानसभा में जल्द ही एसडीएम काम्पलैक्स, पीडब्लयूडी लोक निर्माण विभाग का विश्राम गृह, गांव डीग में पीएचसी, लाडवा में राजकीय वैटनरी अस्पताल, गांव बीड कालवा, गांव ध्यांगला और गांव मंगौली जाटान में राजकीय वैटनरी डिस्पेंसरी के भवनों का निर्माण कार्य शुरू होगा। इसके साथ ही गांव सोंटी, गांव खानपुर कोलिया, गांव भगवानपुर, गांव बण, गांव भैणी, गांव सुनारियां और गांव बणी में सब हैल्थ सेंटर के भवनों का निर्माण कार्य किया जाएगा। यह सभी प्रोजैक्ट पाइप लाइन में है और इन प्रोजैक्ट पर लगभग 55 करोड़ रुपए का बजट खर्च होगा।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के आदेशानुसार लोक निर्माण विभाग की तरफ से 8 सडक़ें जिनमें सहारणपुर कुरुक्षेत्र रोड से लौहारा वाया निवारसी दबखेडा, बडशामी से जंदहेडा, संभालखा से हरिजन बस्ती, जंदहेडा से जंदहेडा स्कूल, छलौंदी से छलौंदी स्कूल, संभालखी से खेडी दबदलान, छपरा से बड़ौंदा और सहारणपुर कुरुक्षेत्र से मथाना पावर हाउस तक शामिल है, 13.05 किलोमीटर सडक़ों का सुधारीकरण और सुदृढीकरण का कार्य किया जाएगा। इन सडक़ों के निर्माण कार्य पर 5 करोड़ 27 लाख का अनुमानित खर्च होगा।
लाडवा में 30 सडक़ों के निर्माण पर खर्च हुआ 11 करोड़ 54 लाख का बजट
मुख्यमंत्री कार्यालय प्रभारी कैलाश सैनी का कहना है कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के आदेशानुसार लाडवा हल्का में लोक निर्माण विभाग के अंतर्गत 41.36 किलोमीटर की 30 सडक़ों का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। इन सडक़ों के निर्माण कार्य पर 11 करोड़ 54 लाख का बजट खर्च हुआ है। इस विधानसभा में 58 किलोमीटर लंबी 14 सडक़ों का निर्माण कार्य प्रगति पर है। इन 14 सडक़ों के निर्माण पर 25 करोड़ 94  लाख का बजट खर्च होगा।
7 करोड़ 30 लाख की लागत से 2 राजकीय भवनों का निर्माण कार्य हुआ पूरा
मुख्यमंत्री कार्यालय प्रभारी कैलाश सैनी ने कहा कि गांव बरोट में पीएचसी का निर्माण कार्य चल रहा है और 90 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है। इस प्रोजैक्ट पर 3 करोड़ 67 लाख का बजट खर्च होगा। इस विधानसभा में गांव धनौरा जाटान में स्टेडियम का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है और गांव बिहोली में वैटनरी पॉलिक्लीनिक का निर्माण कार्य भी पूरा हो चुका है। इन दोनों भवनों के निर्माण पर 7 करोड़ 30 लाख रुपए का बजट खर्च हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *