करनाल 24 जून। उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम करनाल परिचालन परिमंडल के अधीक्षक अभियंता नसीब सिंह ने बताया कि 26 जून को प्रात: 11 बजे राजीव गांधी विद्युत सदन के कॉन्फ्रेंस हॉल सर्कल कार्यालय सेक्टर-12 में बिजली उपभोक्ताओं की शिकायतों का शीघ्र निपटारा करने के उद्देश्य से संबंधी शिकायतें सुनी जाएंगी। शिकायतों की सुनवाई जोनल उपभोक्ता शिकायत निवारण फोरम, उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम रोहतक के अध्यक्ष करेंगे।
उन्होंने बताया कि ऐसे उपभोक्ता जिनकी बिजली संबंधी समस्याओं का स्थानीय अधिकारियों से मिलने के बाद भी समाधान नहीं हो पा रहा है, वे फोरम के समक्ष अपनी शिकायतें रख सकते हैं। उन्होंने बताया कि ऐसे उपभोक्ता जिनका बिजली संबंधी केस कोर्ट में विचाराधीन है तथा जिनकी शिकायत या मामला दो वर्ष से पुराना है, ऐसे उपभोक्ता सुनवाई के पात्र नहीं होंगे। इसके अलावा बिजली चोरी संबधी शिकायतें भी बैठक में नहीं सुनी जाएंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *