किसी से कोई स्पर्धा न रखकर ब्राह्मण समाज की भलाई के कार्य करना ही सभा का मुख्य उद्देश्य – राजेन्द्र कौशिक
अम्बाला 23 जून: श्री परशुराम जिला ब्राह्मण सभा अम्बाला की विशेष मीटिंग गत रविवार को भगवान परशुराम गौशाला खतौली गेट अम्बाला में राजेन्द्र कौशिक ( राष्ट्रपति अवार्डी ) चेयरमैन की अध्यक्षता में बहुत ही सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुई। मीटिंग का संचालन देवी लाल संस्थापक द्वारा किया गया। आज की मीटिंग में प्रधान तरसेम पाल शर्मा द्वारा ब्राह्मण समाज की एकता तथा भलाई के लिए सम्मानित बंधुओं से विचार-विमर्श करके सभा को सुचारू एवं प्रभावी ढंग से चलाने के लिए मुख्य टीम, महिला टीम तथा युवा टीमों की घोषणा करते हुए कार्यकारिणी बनाई गई। देवी लाल संस्थापक एवं मुख्य संगठनकर्ता ने बताया कि इस सभा के गठन में यह सावधानी रखी गई है कि जिला में कार्यरत किसी ब्राह्मण सभा में पहले से शामिल किसी बंधु को न लेकर लगभग उन ब्राह्मण बंधुओं को शामिल किया गया जो किसी सभा अथवा संस्था में शामिल नहीं हैं। एडवोकेट नम्रता गौड़, श्रीमती गीता देवी, श्रीमती सीमा मेहता तथा एडवोकेट मणीकांत शर्मा ने समाज कल्याण के लिए हर सम्भव सहयोग का आश्वासन देते हुए कहा कि कानुनी रुप से किसी को वंचित नहीं रहने दिया जाएगा। वे हर समय समाज की भलाई के लिए उपलब्ध रहेंगे। चेयरमैन राजेन्द्र कौशिक ने अपने सम्बोधन में नवनियुक्त सभी पदाधिकारियों को बधाई तथा शुभकामनाएं देते हुए कहा कि श्री परशुराम जिला ब्राह्मण सभा की किसी अन्य सभा से कोई स्पर्धा न होकर ब्राह्मण समाज की भलाई के कार्य करना है। इस सभा के गठन का मुख्य उद्देश्य नशे की गर्त में फंसते जा रहे युवाओं को इससे निजात दिलाना, बेरोजगारी दूर करना युवाओं तथा जरुरत मंदों को रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाना है। इसके साथ ही हरियाणा सरकार से ब्राह्मण कल्याण बोर्ड का गठन करवाने के प्रयास करना तथा समाज की भलाई के लिए हर सम्भव प्रयास करना सभा के मुख्य लक्ष्य हैं। जो बंधु किसी भी सभा/संस्था में शामिल नहीं हैं उनको अधिक से अधिक संख्या में संगठित करना है ताकि वक्त जरुरत पड़ने पर समस्त समाज द्वारा अधिक से अधिक संख्या में इकट्ठा होकर अपनी आवाज को सरकार तक पंहुचाया जा सके तथा समाज के जरुरतमंद बंधुओं को आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा सकें। प्रधान तरसेम शर्मा ने समस्त बंधुओं को शुभकामनाएं देते हुए आग्रह किया कि जो भाई समाज की भलाई के लिए समय दे सकता है उसका स्वागत है। हम सबको मिलजुल कर एक दुसरे को आवश्यकता अनुसार सहयोग करते हुए प्रयास करना चाहिए। वह स्वयं भी हर समय समाज की भलाई के लिए तन, मन, धन से तत्पर रहेंगे। यदि किसी भाई बहन या बेटे-बेटियों को किसी भी प्रकार के सहयोग की आवश्यकता होगी तो निःसंकोच बता सकते हैं। उनका पूर्ण सहयोग करने के प्रयास किए जाएंगे। जोगिंदर पाल कौशल, तरसेम शर्मा, देवी लाल शर्मा, राजेन्द्र कौशिक, तरसेम शर्मा पंजोखरा, अशोक कुमार शर्मा तथा रघुबीर शर्मा आदि ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को भगवान परशुराम के पटके पहना का शुभकामनाएं दी। जय गोपाल शर्मा द्वारा आवश्यकता अनुसार मिलजुल कर एक दूसरे का सहयोग करने का अनुरोध करते हुए कार्यक्रम में उपस्थित सभी बंधुओं का धन्यवाद करते हुए जलपान के बाद मिटिंग समापन की घोषणा की गई। आज की मिटिंग में मुकेश कुमार शर्मा, राकेश शर्मा गोल्डी, संजय गौड़, राजेश शर्मा आढ़ती, पंडित महेश कुमार, लक्ष्मी कांत शर्मा, प्रदीप कुमार शर्मा, दीपक बक्शी बोह, रविन्द्र शर्मा, कुलभूषण शर्मा, देव राज शर्मा, जयपाल सोनु, कृष्ण कुमार शर्मा, विकास शर्मा, राजेश कुमार शर्मा, मास्टर ब्रिजेश शर्मा, सतीश शर्मा, कुशल कुमार, कृष कुमार, जतिन शर्मा, साहिल शर्मा, विष्णु शर्मा, विपिन शर्मा, लखन कुमार शर्मा आदि भारी संख्या में ब्राह्मण बंधु शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *