कुरुक्षेत्र पुलिस ने वाहन चोरी की वारदातों को सुलझाते हुए मोटरसाईकिल चोरी करने के आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक नीतीश अग्रवाल के कुशल मार्ग-दर्शन में अपराध अन्वेषण शाखा-1 की टीम ने मोटरसाईकिल चोरी करने के आरोपी अमन उर्फ़ गोलू वासी सिरटा जिला कैथल को गिरफ्तार करके चोरीशुदा 3 मोटरसाईकिल बरामद करने में सफलता हासिल की है।

 जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि 16 जून  2025 को पुलिस को दी अपनी शिकायत में संजय कुमार वासी शास्त्री मार्किट थानेसर ने बताया कि उसकी थानेसर में दुकान है। दिनांक 13 जून 25 की दोपहर को वह अपनी मोटरसाइकिल पर घर से खाना खा कर दुकान पर आया था। उसने अपनी मोटरसाईकिल दुकान के बाहर लॉक लगाकर खड़ी की थी । शाम को जब वह घर जाने लगा तो उसको उसकी मोटरसाईकिल वहां नही मिली जिसको कोई नामपता नामालूम चोर चोरी करके ले गया है। जिसकी शिकायत पर थाना कृष्णा गेट में मामला दर्ज करके जांच की गई। बाद में मामले की जांच अपराध अन्वेषण शाखा-1 को सौंपी गई।

  दिनांक 20 जून 25 को अपराध अन्वेषण शाखा-1 प्रभारी निरीक्षक सुरेन्द्र कुमार के मार्गनिर्देश में सहायक उप निरीक्षक नरेश, मुख्य सिपाही मनदीप सिंह उप निरीक्षक बलवंत सिंह, सिपाही विकास कुमार की टीम ने मोटरसाईकिल चोरी करने के आरोपी अमन उर्फ़ गोलू वासी सिरटा जिला कैथल को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी से चोरीशुदा 3 मोटरसाईकिल बरामद की गई। आरोपी को माननीय अदालत में पेश करके अदालत के आदेश से कारगार भेज दिया।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *