पंचकूला। हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी (Anurag Rastogi) का अभी रिटायरमेंट नहीं होगा। उन्हें केंद्र सरकार से एक साल की एक्सटेंशन मिल गई है। अनुराग रस्तोगी 30 जून सेवानिवृत्त होते। लकिन हरियाणा सरकार ने केंद्र सरकार से उनके कार्यकाल को बढ़ाने की सिफारिश की थी। जिसके बाद उनके कार्यकाल को एक साल के लिए बढ़ा दिया गया है।

मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी को सेवा विस्तार (एक्सटेंशन) देने के लिए राज्य सरकार ने केंद्र सरकार को फाइल भेजी थी। अनुराग रस्तोगी की रिटायरमेंट 30 जून को है। हिमाचल प्रदेश व ओडिसा के मुख्य सचिवों की तरह हरियाणा के मुख्य सचिव को भी छह माह का सेवा विस्तार मिलने की पूरी संभावना थी। लेकिन अब उनका कार्यकाल एक साल के लिए बढ़ गया है। बता दें कि वर्ष 1990 बैच के आईएएस अधिकारी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *