पीजी के लिए कुल 8905 आवेदन, यूजी, सर्टिफिकेट व डिप्लोमा प्रोग्राम के लिए 5744 आवेदन हुए प्राप्त
कुरुक्षेत्र, 20 जून।
 कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर सोमनाथ सचदेवा के निर्देशानुसार विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों एवं संस्थानों दाखिले के लिए आवेदन प्रक्रिया 24 मई से जारी है तथा दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 21 जून निर्धारित की गई है। वहीं बीए जर्नलिज़्म एंड मास कम्यूनिकेशन, बीएससी ग्राफिक्स एंड एनिमेशन, बीएससी मल्टीमीडिया, बीएससी प्रिंटिंग एंड पैकेजिंग टेक्नोलॉजी, बीएचएम एंड सीटी, एमपीए आनर्स, बीए.बीएड, बीएससी.बीएड, बीकॉम. बीएड प्रोग्राम्स, एमटैक, पीजी डिप्लोमा प्रोग्राम्स में ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 30 जून निर्धारित की गई है।
कुवि के लोक सम्पर्क विभाग के निदेशक प्रो. महासिंह पूनिया ने बताया कि कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के यूटीडी/संस्थानों में विभिन्न पीजी पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए कुवि के 49 विभागों/संस्थानों में दाखिले के लिए अंतिम दिन अंतिम दिन यूजी एंड इंटिग्रेटिड, पीजी प्रोग्राम्स व डिप्लोमा के लिए 14649 आवेदन प्राप्त हुए हैं। वहीं पीजी प्रोग्राम्स के लिए कुल 8905 आवेदन, यूजी, सर्टिफिकेट व डिप्लोमा प्रोग्राम के लिए 5744 आवेदन हुए प्राप्त हैं। उन्होंने बताया कि मास्टर ऑफ साइंस इन बॉटनी की 60 सीटों के लिए 257 आवेदन, मास्टर ऑफ साइंस इन केमिस्ट्री की 120 सीटों के लिए 366 आवेदन, मास्टर ऑफ साइंस इन कंप्यूटर साइंस (सॉफ्टवेयर) की 60 सीटों के लिए 127 आवेदन, मास्टर ऑफ साइंस इन  फॉरेंसिक साइंस की 30 सीटों के लिए 113 आवेदन, एमएससी भूगोल की 60 सीटों के लिए 227 आवेदन, एमएससी होम साइंस की 40 सीटों  के लिए 81 आवेदन, एमएससी गणित की 150 सीटों के लिए 305 आवेदन, एमएससी माइक्रोबायोलॉजी की 50 सीटों के लिए 124 आवेदन, एमएससी फिजिक्स की 120 सीटों के लिए 274 आवेदन तथा एमएससी जूलॉजी की 60 सीटों के लिए 317 आवेदन प्राप्त हुए हैं। बी.पी.एड. की 50 सीटों के लिए 125 आवेदन, बीएड स्पेशल की 30 सीटों के लिए 192 आवेदन, एलएल.बी.(व्यावसायिक) की 120 सीटों के लिए 668 आवेदन प्राप्त हुए हैं।
प्रो. महासिंह पूनिया ने बताया कि एलएलएम (एसएफएस) की 50 सीटों के लिए 187 आवेदन, एलएलएम 2 वर्ष की 100 सीटों  के लिए 581 आवेदन, एम. फार्मेसी (फार्मास्युटिकल केमिस्ट्री) की 9 सीटों के लिए 45 आवेदन, एम. फार्मेसी (फार्मास्यूटिकल क्वालिटी एश्योरेंस) की 12 सीटों के लिए 49 आवेदन, एम. फार्मेसी (फार्मास्युटिक्स) की 12 सीटों के लिए 80 आवेदन, एम. फार्मेसी (फार्मोकोलॉजी) की 12 सीटों के लिए 98 आवेदन प्राप्त हुए हैं।
उन्होंने बताया कि एम.पी.एड की 40 सीटों  के लिए 138 आवेदन, अर्थशास्त्र में मास्टर ऑफ आर्ट्स की 80 सीटों के लिए 128 आवेदन, एमए अंग्रेजी की 120 सीटों के लिए 347 आवेदन, एमए हिंदी की हिंदी में मास्टर ऑफ आर्ट्स 60 सीटों के लिए 89 आवेदन, एमए इतिहास की 60 सीटों के लिए 210 आवेदन,  संगीत में मास्टर ऑफ आर्ट्स (वोकल और इंस्ट्रूमेंटल) की 36 सीटों के लिए 66 आवेदन, राजनीति विज्ञान में मास्टर ऑफ आर्ट्स की 60 सीटों के लिए 282 आवेदन, मनोविज्ञान में मास्टर ऑफ आर्ट्स की 50 सीटों के लिए 243 आवेदन, लोक प्रशासन में मास्टर ऑफ आर्ट्स की 60 सीटों के लिए 87 आवेदन, मास्टर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन (बजट) की 120 सीटों के लिए 522 आवेदन, मास्टर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन (पांच साल का एकीकृत  अभ्यास-उन्मुख कार्यक्रम) की 60 सीटों  के लिए 196 आवेदन, एमबीए(एसएफएस) की 120 सीटों के लिए 367 आवेदन, एमकाम की 130 सीटों के लिए 198 आवेदन, मास्टर ऑफ कंप्यूटर एप्लीकेशन की 120 सीटों के लिए 613 आवेदन, मास्टर ऑफ लाइब्रेरी एंड इंफॉर्मेशन साइंस (2 साल) की 40 सीटों के लिए 80 आवेदन, मास्टर ऑफ साइंस इन बायोटेक्नोलॉजी की 40 सीटों के लिए 191 आवेदन प्राप्त हुए हैं। उन्होंने बताया कि विद्यार्थी दाखिले से सम्बन्धित प्रत्येक सूचना कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की वेबसाइट केयूकेडाटएसीडाटइन से प्राप्त कर सकते हैं।
बाक्स
यूजी एवं इंटिग्रेटिड प्रोग्राम्स के लिए आवेदन

लोक सम्पर्क विभाग के निदेशक प्रो. महासिंह पूनिया ने बताया कि यूजी एवं इंटिग्रेटिड प्रोग्राम्स में बी.ए. बी.एड. 4 वर्षीय एकीकृत प्रशिक्षण एवं शिक्षा कार्यक्रम की 50 सीटों के लिए 370 आवेदन, बी.ए.एल.एल.बी.(ऑनर्स) पांच वर्षीय एकीकृत कार्यक्रम की 120 सीटों के लिए 1784 आवेदन, बी.कॉम. बी.एड. 4 वर्षीय एकीकृत प्रशिक्षण एवं शिक्षा कार्यक्रम की 50 सीटों के लिए 215 आवेदन, बी.एससी. बी.एड. 4 वर्षीय एकीकृत प्रशिक्षण एवं शिक्षा कार्यक्रम की 50 सीटों के लिए 246 आवेदन, पत्रकारिता एवं जनसंचार में कला स्नातक की 50 सीटों के लिए 165 आवेदन, बीबीए (ऑनर्स) की 50 सीटों के लिए 863, बीएफए की 50 सीटों के लिए 433 आवेदन, बीएचएम एंड सीटी की 60 सीटों के लिए 228 आवेदन, बीएससी (ग्राफिक्स एवं एनिमेशन) की 60 सीटों के लिए 235 आवेदन, बीएससी (मल्टीमीडिया) की 40 सीटों के लिए 129 आवेदन प्राप्त हुए हैं।
बाक्स
एडवांस डिप्लोमा, डिप्लोमा एंड सर्टिफिकेट प्रोग्राम्स में 25 जुलाई तक करें आवेदन

एडवांस डिप्लोमा इन(सांयकालीन सत्र) फ्रैंच, जर्मन, जैपनिज लैंग्वेज, डिप्लोमा इन(प्रातःकालील सत्र) फ्रैंच, जर्मन, उर्दू, रिजनिंग, जैपनिज़ लैग्वेज (आनलाइन), संस्कृत लैंग्वेज(आनलाईन), डिप्लोमा इन योगा एंड अप्लाईड फिलासफी में आवेदन की अंतिम तिथि 25 जुलाई निर्धारित की गई है। इसके साथ ही सर्टिफिकेट इन (सांयकालीन सत्र) फ्रेंच, जर्मन, पंजाबी, कम्यूनिकेशन स्किल्स, उर्दू, भगवद्गीता, योगा, मोरल एंड स्पिरिच्युअल काउंसलिंग, जैपनीज लैंग्वेज(ऑनलाइन), बेसिक सर्टिफिकेट कोर्स इन जैपनीज लैंग्वेज एंड कल्चर (ऑनलाइन), सर्टिफिकेट प्रोग्राम इन ट्रांसलेशन फ्रॉम इंग्लिश टू हिंदी एंड हिंदी टू इंग्लिश प्रोग्राम्स में आवेदन की अंतिम तिथि 25 जुलाई निर्धारित की गई है।

कुवि कुलपति की अगुवाई में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस में शिक्षक, अधिकारी, कर्मचारी, विद्यार्थी व शोधार्थी हजारों की संख्या में करेंगे भागीदारी
कुरुक्षेत्र, 20 जून
। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का राज्य स्तरीय समारोह 21 जून, 2025 को प्रातः 06.00 बजे पुरुषोत्तमपुरा बाग, ब्रह्मसरोवर, कुरुक्षेत्र में मनाया जा रहा है। इसी कड़ी में कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा  की अगुवाई में   21 जून को प्रातः 5 बजे कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के शिक्षक, अधिकारी, कर्मचारी, विद्यार्थी व शोधार्थी व उनके परिजन विश्वविद्यालय के फाइन आर्टस विभाग में हजारों की संख्या में एकत्रित होकर अंतर्राष्ट्रीय योग महाकुंभ में भागीदारी करने के ब्रह्मसरोवर पर पहुंचेंगे।
कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने कहा कि 21 जून को आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय योग महाकुंभ  में कुरुक्षेत्र में एक नया कीर्तिमान स्थापित होगा जिसमें 1 लाख योग साथ मिलकर  योग करेंगे। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में हिस्सा ले और दूसरो को भी इसमें भागीदारी करने के लिए प्रेरित करें।
लोक सम्पर्क विभाग के निदेशक प्रो. महासिंह पूनिया ने बताया कि योग महाकुंभ में कुलसचिव डॉ. वीरेन्द्र पाल, डीन एकेडमिक अफेयर्स प्रो. दिनेश कुमार, छात्र कल्याण अधिष्ठाता प्रो. एआर चौधरी, सभी डीन, निदेशक, प्राचार्या, कुलपति कार्यालय, रजिस्ट्रार कार्यालय, छात्र कल्याण अधिष्ठाता विभाग, डीन एकेडमिक अफेयर्स कार्यालय, गृह विज्ञान विभाग, परिणाम शाखा, छात्रवृत्ति अनुभाग, गणित, मनोविज्ञान, ललित कला, पुस्तकालय और सूचना विज्ञान, रसायन विज्ञान विभाग, राजनीति विज्ञान, एआईएच संस्कृति और पुरातत्व विभाग, खेल निदेशालय, प्राचीन भारतीय इतिहास संस्कृति और पुरातत्व, शिक्षा विभाग, आईआईएचएस, बागवानी विभाग, आईटीटीआर, प्राणी शास्त्र, विधि, भूभौतिकी विभाग, सामान्य शाखा, प्राणी शास्त्र, राजनीति विज्ञान, सामान्य शाखा, भूगोल विभाग, महिला अध्ययन अनुसंधान केंद्र, लोक प्रशासन विभाग, महिला व पुरुष छात्रावास, संगीत और नृत्य विभाग, यूनिवर्सिटी स्कूल, यूएसएम, आईएमएस, छात्रवृत्ति अनुभाग, लेखा शाखा, जनसंचार और मीडिया प्रौद्योगिकी संस्थान, शिक्षा विभाग, लोक सम्पर्क विभाग, यूआईईटी,  विदेशी भाषा और कला विभाग,  अंग्रेजी विभाग, जेएलएन पुस्तकालय, स्थापना शाखा, पंजाबी विभाग सहित सभी विभागों, शिक्षक, कर्मचारी एवं विद्यार्थी भागीदारी करेंगे तथा राज्य स्तरीय योग दिवस को सफल बनाने में सहयोग करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *