करनाल 19 जून। जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ0 सतपाल ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले जिला स्तरीय योग कार्यक्रम की नोडल अधिकारी एवं नगराधीश मोनिका के दिशा निर्देशन में जिला में 11 वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को सफलतापूर्वक मनाने व हरित योग अभियान तथा योग युक्त नशा मुक्त हरियाणा के तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं ।
योग विशेषज्ञ डॉ अमित पुंज ने बताया कि वीरवार को आयुष विभाग के आदेश अनुसार आयुष योग सहायकों ने अपनी अपनी व्यायामशाला एवं निकटवर्ती पांच स्थानों सहित कुल 146 गांवों में योग जागरण यात्रा निकाली, जिसमें लगभग 3650 प्रतिभागी शामिल हुए। आयुष विभाग द्वारा जिला के सभी ब्लॉकों में  घरौंडा, मुनक, निसिंग,  असंध, नीलोखेड़ी, इंद्री , कुंजपुरा तथा करनाल में आयुष योग सहायकों द्वारा विभिन्न गाँवों में योग जागरण यात्रा निकाली गई। उन्होंने बताया कि इन योग जागरण यात्रा में ग्रामीणों ने तथा सरपंच एवं मेंबरों ने बढ़ चढक़र भाग लिया।
उन्होंने बताया कि यह यात्रा गांव के मुख्य मार्गों से होकर गुजरी तथा यात्रा में योग करो, निरोग रहो   हर घर योग ,घर- घर योग,  एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग, योग युक्त, नशा मुक्त हरियाणा, अबकी बार हरित योग के नारे लगाए गए तथा आयुष योग सहायकों ने सभी ग्रामीणों को 21 जून के मुख्य कार्यक्रम में बढ़ चढक़र भाग लेने तथा योग को नियमित रूप से करने की प्रेरणा दी।
आयुष विभाग करनाल के ब्लॉक इंचार्ज डॉ नितिन रोहिला ने बताया कि आगामी  11 वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को सफलतापूर्वक मनाने के लिए आयुष विभाग करनाल द्वारा सभी ब्लॉकों में 20 जून को पायलट रिहर्सल का आयोजन किया जाएगा, जिसमें करनाल की पायलट रिहर्सल अनाज मंडी करनाल में आयोजित की जाएगी।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *