करनाल, 19 जून।   उपायुक्त उत्तम सिंह ने बताया कि हरियाणा सरकार के निर्देशानुसार जिला में लघु सचिवालय सहित सभी उपमंडल कार्यालयों में प्रत्येक सोमवार और वीरवार को प्रातः 10 बजे से 12 बजे तक समाधान शिविर आयोजित किए जाते हैं।  इसी कड़ी में आज लघु सचिवालय के सभागार में समाधान शिविर का आयोजन किया गया। ऐसे ही शिविर संबंधित एसडीएम की अध्यक्षता में नीलोखेड़ी, इन्द्री, असंध और घरौंडा में भी आयोजित किए गए।
जिला स्तरीय समाधान शिविर में आई अधिकांश शिकायतों का मौके पर ही निदान कर दिया गया और शेष पर नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश संबंधित अधिकारी को दिए गए। उपायुक्त ने बताया कि इन समाधान शिविरों में परिवार पहचान पत्र, प्रॉपर्टी आईडी, जमीन की रजिस्ट्री, शहरी निकाय विभाग से एनडीसी लेने, नक्शे की मंजूरी, पेंशन, राशन कार्ड एवं सार्वजनिक वितरण व्यवस्था, अपराध, बिजली-पानी संबंधी आदि शिकायतों का मौके पर ही निपटारा किया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि वीरवार को करनाल के लघु सचिवालय में आयोजित समाधान शिविर में 17 शिकायतें प्राप्त हुई, जिनमें से 10 शिकायतों का मौके पर ही समाधान कर दिया गया तथा 7 शिकायतें अभी लंबित है। इसी प्रकार से इंद्री उपमंडल में चार शिकायत प्राप्त हुई, जिनका मौके पर ही समाधान कर दिया गया। असंध उपमंडल से 1 शिकायतें प्राप्त हुई जो अभी लंबित है। वही नीलोखेड़ी व घरौंडा उपमंडल में कोई शिकायत प्राप्त नहीं हुई।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *