-डीसी अजय सिंह तोमर  ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के सफल आयोजन के लिए ली अधिकारियों की बैठक
अम्बाला, 18 जून।
उपायुक्त अजय सिंह तोमर ने बताया कि 11 वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून को जिला स्तर पर खेल स्टेडियम सैक्टर-10 अम्बाला शहर में मनाया जाएगा। इसके साथ-साथ सभी ब्लॉकों में भी अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस का कार्यक्रम किया जाएगा। उपायुक्त कार्यक्रम के सफलता पूर्वक आयोजन को लेकर आज सम्बधिंत अधिकारियों की एक बैठक ले रहें थे। बैठक के दौरान उन्होंने सभी संबंधित विभागों को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस बारे अपनी-अपनी विभागीय तैयारी समय रहते पूरी करना सुनिश्चित करें।
डीसी ने कहा कि 21 जून को आयोजित होने वाला 11 वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस- एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग-थीम पर मनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि शारीरिक व मानसिक विकास में योग की अहम भूमिका है। ऐसे में योग को दैनिक रूप से अपनी दिनचर्या में शामिल करते हुए स्वास्थ्य सुधार में हम आगे बढ़ सकते हैं। योग रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में भी सहायक है। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम जिला स्तर के साथ साथ जिला के सभी खंडों में प्रभावी ढंग से मनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि अधिक से अधिक लोगों को योग से जोड़ा जाए।
डीसी ने बैठक के क्रम में यह भी बताया कि कार्यक्रम के सफलतापूर्वक आयोजन को लेकर सीईओ जिला परिषद् को नोडल अधिकारी लगाया गया हैं। इसके साथ-साथ ब्लॉकों में आयोजित होने वाले कार्यक्रम के लिए सम्बधिंत बीडीपीओ की जिम्मेदारी तय की गई हैं। उन्होंने कहा कि 19 जून को प्रात: 6 बजे हर्बल पार्क अम्बाला शहर से योग मैराथन का आयोजन किया जाएगा। जिसमें आयुष विभाग, पुलिस विभाग के साथ-साथ स्कूली विद्यार्थी, योग संस्थान के प्रतिनिधि व अन्य प्रतिभागी इसमें शामिल होकर योग की महत्वता बारे लोगों को जागरूक करने का काम करेंगें।
उन्होंने बैठक के दौरान सभी विभागाध्यक्षों को कहा कि 21 जून को आयोजित होने वाले 11वें अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस में वे अपने अधीन अधिकारियों व कर्मचारियों सहित इस योग दिवस में भाग लें। उन्होंने सभी जगहों पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम के दृष्टिगत सफाई, सौंदर्यकरण, पानी, शौचालय, एम्बूलेंस की व्यवस्था आदि की समुचित व्यवस्था करने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की सफलता सुनिश्चित करने के लिए जिला आयुष विभाग के अलावा पतंजलि योगपीठ, नेहरू युवा केंद्र, जिला खेल विभाग, शिक्षा व स्वास्थ्य विभाग, महिला एवं बाल विकास, एनसीसी व एनएसएस विंग सहित स्कूल व कॉलेज तथा इच्छुक जन-साधारण हिस्सा लेंगे। उन्होंने आयुष विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे पतंजलि आदि एनजीओ को सम्मिलित किया जाए ताकि योग दिवस पर अधिक से अधिक प्रतिभागिता हो। उन्होंने पंचायत विभाग के अधिकारी को निर्देश दिए कि वे सरपंच व पंच की भूमिका सुनिश्चित करे कि ग्रामवासियों की योग दिवस में अधिक से अधिक भागीदारी हो।
20 जून को होगी अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की फाइनल रिहर्सल: डीसी
डीसी अजय सिंह तोमर ने कहा कि 20 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मुख्य कार्यक्रम के लिए फाइनल रिहर्सल आयोजित होगी। उन्होंने बताया कि 21 जून को प्रात: 7 बजे से 8 तक योग प्रोटोकॉल अनुरूप अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस जिला स्तर पर गरिमामयी ढंग से मनाया जाएगा। उन्होंने आमजन से आह्वïान किया कि वे 21 जून को अंतर्राष्टï्रीय योग दिवस कार्यक्रम में बढ़चढकर भागीदार बनें।
इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त महेन्द्र पाल, एसडीएम दर्शन कुमार, एसडीएम विनेश कुमार, एसडीएम शाश्वत सांगवान, एसडीएम शिवजीत भारती, संयुक्त आयुक्त नगर निगम अदिति, नगराधीश अभिषेक गर्ग,  आरटीए सुशील कुमार, जिला आयुवेर्दिक अधिकारी डॉ शशिकांत शर्मा, डीआईओ  डिप्टी सीईओ राजन सिंगला, डीआईपीआरओ धर्मेन्द्र कुमार, जिला शिक्षा अधिकारी सुरेश कुमार, डीएसओ राजबीर रंगा, टीएम विपुल नादंल, डीएसपी विजय कुमार, एपीओ अनिल हुड्डा, कार्यकारी अभियन्ता संदीप, एसडीओ हरमिलाप सिंह, डॉ नीलम कुशवाहा सहित सभी सम्बध्ंिात विभागों के अधिकारीगण मौजूद रहे।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *