संकल्प से सिद्धि अभियान के तहत निगदू मंडल में हुआ सम्मेलन

नीलोखेड़ी/करनाल, 18 जून। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार के 11 वर्ष पूरे होने पर निगदू मंडल के जाम्बा गांव में एक सम्मेलन आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे स्वच्छ भारत मिशन हरियाणा के कार्यकारी वाइस चेयरमैन सुभाष चंद्र ने सरकार की उपलब्धियों को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में 11 सालों में ऐतिहासिक कार्य हुए है। उन्होंने केंद्र सरकार की अब तक की उपलब्धियों को देश के लिए ऐतिहासिक एवं दिशा निर्धारक बताया और कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे सरकार की जनहितकारी नीतियों को घर-घर तक पहुंचाएं।
वाईस चेयरमैन सुभाष चंद्र ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत ने बीते 11 वर्षों में अभूतपूर्व तरक्की की है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास के सिद्धांत पर चलते हुए गरीबों, किसानों, महिलाओं, युवाओं और समाज के हर वर्ग के लिए योजनाएं चलाईं, जिनका लाभ सीधा अंतिम व्यक्ति तक पहुंचा है। उन्होंनेे कहा कि किसी भी देश के आर्थिक विकास के लिए अच्छी सडक़ों का होना बहुत जरूरी है। आज मोदी सरकार में राष्ट्रीय राजमार्गों की स्थिति सुधरी है और लोगों का आवागमन बढ़ा है जिससे रोजगार और व्यापार में वृद्धि हुई है।
उन्होंने कहा कि सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के इन 11 वर्षों में विकास की बयार चली है, जिससे भारत के विकसित बनने की राह प्रशस्त हुई है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व को भारत के पुनर्जागरण का सूत्रधार बताया। उन्होंने कहा कि बीते 11 वर्षों में भारत ने न सिर्फ विकास की नई ऊंचाइयों को छुआ, बल्कि आत्मनिर्भरता और राष्ट्रीय सुरक्षा के क्षेत्र में भी ऐतिहासिक कदम उठाए। उन्होंने कहा कि 2014 से पहले भारत केवल शांति की बात करता था, लेकिन अब अगर कोई देश आतंकवाद के जरिए भारत को चुनौती देता है, तो सर्जिकल स्ट्राइक, एयर स्ट्राइक और ऑपरेशन सिंदूर जैसे सशक्त जवाब मिलते हैं। यह परिवर्तन प्रधानमंत्री मोदी की निर्णायक और साहसी नीतियों के कारण संभव हुआ है।
इस अवसर पर भाजपा नेता राजेन्द्र चौधरी ने कहा कि गरीबी उन्मूलन, युवाओं को अवसर, किसानों की समृद्धि और महिलाओं के सम्मान के क्षेत्र में जो कार्य हुए हैं, वे ऐतिहासिक हैं। भारत की वैश्विक छवि और प्रभाव जिस गति से बढ़े हैं, वह अभूतपूर्व है।
इस अवसर पर भाजपा नेता राजेन्द्र दादुपुर, उपाध्यक्ष रजनी परोचा, कर्म सिंह, कर्मवीर शर्मा, राजपाल, पवन शर्मा, शिवेंद्र सेतिया, मलखान, सुनीता तेहरी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *