चंडीगढ़। कानून व्यवस्था और सरकारी नौकरियों की भर्तियों को लेकर इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय सिंह चौटाला हमलावर हो गए हैं
उन्होंने आरोप लगाया कि यमुनानगर में 55 में से 45 जोन ऐसे है जहां गैंगस्टर के डर से कोई भी शराब ठेका नहीं लेना चाहता। बिजली और पेयजल व्यवस्था बेपटरी हो चुकी है। सरल पोर्टल ठप रहने से लाखों युवा सामान्य पात्रता परीक्षा (सीईटी) के लिए आवेदन तक नहीं कर पाए।

 

‘आवेदन क समय 15 दिन और बढ़ाया जाए’

इनेलो कार्यालय में मंगलवार को प्रदेश अध्यक्ष रामपाल माजरा, राष्ट्रीय वरिष्ठ उपप्रधान आरएस चौधरी, पूर्व डीजीपी एमएस मलिक, प्रधान महासचिव प्रकाश भारती और महिला प्रदेश प्रभारी सुनैना चौटाला के साथ मीडिया से बातचीत में अभय चौटाला ने कहा कि सीईटी के लिए आवेदन का समय 15 दिन और बढ़ाया जाए।

उन्होंने कहा कि दुनिया में हर यूनिवर्सिटी में स्कॉलरशिप दी जाती है, जबकि इसके उलट हरियाणा एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी में बड़ी संख्या में युवाओं की स्कॉलरशिप बंद कर दी गई है। 

स्कॉलरशिप मांग रहे युवाओं पर लाठीचार्ज किया गया। मामले में वाइस चांसलर समेत चीफ सिक्योरिटी आफिसर और आरोपित प्रोफेसर को तुरंत बर्खास्त किया जाए। उन्होंने दावा कियाकि मुझे एक दिन मुख्यमंत्री की कुर्सी देकर देखो, सारे बदमाश एक दिन में प्रदेश छोड़कर भाग जाएंगे। 

वेद मुंडे इनेलो में हुए शामिल

स्कॉलरशिप मांग रहे युवाओं पर लाठीचार्ज किया गया। मामले में वाइस चांसलर समेत चीफ सिक्योरिटी आफिसर और आरोपित प्रोफेसर को तुरंत बर्खास्त किया जाए। उन्होंने दावा कियाकि मुझे एक दिन मुख्यमंत्री की कुर्सी देकर देखो, सारे बदमाश एक दिन में प्रदेश छोड़कर भाग जाएंगे। 

वेद मुंडे इनेलो में हुए शामिल

वहीं, प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान वेद मुंडे ने कांग्रेस छोड़कर इनेलो में शामिल होने की घोषणा की। उन्हें एससी सेल का संयोजक नियुक्त किया गया है। इसके अलावा एडवोकेट अशोक भोरिया, रामफल बहमनी, मनोहरलाल, रामदिया रंगा, अजमेर सिंह, कांग्रेस के आइटी सेल के प्रदेश सचिव शोभाचंद ढांडा, प्रवीण चौधरी, पूर्व मंत्री स्वर्गीय जसविंद्र सिंह संधु के भाई राज सिंह संधु भी इनेलो में शामिल हुए हैं।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *