21 जून को होगा नई अनाज मंडी में होगा मुख्य आयोजन

असंध/करनाल, 17 जून।  एसडीएम असंध राहुल ने आगामी 21 जून को 11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले उपमंडल स्तरीय योग दिवस की तैयारियों को लेकर सभी उपमंडल अधिकारियों की  बैठक ली और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

एसडीएम राहुल ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर उपमंडल स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन 21 जून को  नई अनाज मंडी, असंध में होगा। इससे पहले 20 जून को प्रात: 7 से 8 बजे तक पायलट रिहर्सल आयोजित की जायेगी। उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को मैट, पेयजल, टेंट, साउंड , बिजली, अस्थाई शौचालय, अल्पाहार आदि की समुचित व्यवस्था करने और एक-दूसरे के साथ तालमेल के साथ कार्य करने के निर्देश दिये।
उन्होंने बताया कि 21 जून को मुख्य कार्यक्रम सुबह 7 से 8 बजे के बीच आयोजित किया जायेगा। इसमें स्कूल-कॉलेज के विद्यार्थियों के अलावा योग संस्थाओं से जुड़े सदस्य, अधिकारी, कर्मचारी व जनप्रतिनिधि भी भाग लेंगे। उन्होंने वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी असंध  को कार्यक्रम स्थल पर रिहर्सल एवं मुख्य कार्यक्रम के दौरान प्राथमिक चिकित्सा एवं एंबुलेंस आदि की व्यवस्था करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि मुख्य कार्यक्रम में बैठने की व्यवस्था योजनाबद्ध तरीके से करें। एसडीएम ने सचिव, नगरपालिका  को निर्देश दिए कि सभी के लिए अस्थाई शौचालय की व्यवस्था के साथ-साथ सफाई व्यवस्था के लिये  इंतजाम होना चाहिये। उन्होंने जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी को कहा कि कार्यक्रम में पीने के पानी की कोई कमी नहीं होनी चाहिये।

उन्होंने उप पुलिस अधीक्षक, असंध  को कहा कि कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा, यातायात एवं पार्किंग के पुख्ता इंतजाम होने चाहिए ।
एसडीएम ने मुख्य अतिथि एवं अन्य गणमान्य व्यक्तियों हेतु समुचित व्यवस्था के लिए सचिव, मार्केट कमेटी को निर्देश दिए और  कार्यकारी अभियंता, यू. एच. बी. वी. एन. को निरन्तर बिजली एवं जरनेटर सुविधा उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए गए। टेंट, साउंड एवं स्टेज की व्यवस्था ब्लॉक खरीद कमेटी और सचिव मार्केट कमेटी द्वारा की जाएगी जिसमें ए.आई .पी. आर .ओ .कार्यालय सहयोग सुनिश्चित करेगे। इस दौरान अग्निशमन सेवा इंचार्ज फायर स्टेशन असंध एवं रिफ्रेशमेंट व्यवस्था ब्लॉक खरीद कमेटी द्वारा उपलब्ध की जाएगी।

इस दौरान उन्होंने बताया कि  20 जून को पायलट रिहर्सल  का आयोजन होगा और 21 जून को प्रात: 7 बजे से 8 बजे तक उपमंडल स्तरीय कार्यक्रम आयोजन होगा। इसी दिन प्रात: 8 बजे से 9 बजे तक योग पर सेमिनार एवं वर्कशाप का आयोजन होगा।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *