कुरुक्षेत्र की हर गली मोहल्ले में महक उठी योगा की सुगंध : सुभाष सुधा
-11वें अंतरराष्टï्रीय योग दिवस को लेकर पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा के नेतृत्व में निकाली योग शोभा यात्रा, पतंजलि योग पीठ हरिद्वार के योग साधकों ने भी बांधा समां, सैकड़ों लोग शामिल हुए योग शोभा यात्रा में

कुरुक्षेत्र, 17 जून। हरियाणा के पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा ने कहा कि कुरुक्षेत्र की हर गली व मोहल्ले में योगा की महक की सुगंध आ रही है।  इस सुगंध के साथ प्रत्येक नागरिक जुडऩे लगा है, इससे स्पष्टï आने लगा है कि कुरुक्षेत्र में पहली बार होने वाला राज्य स्तरीय योग दिवस भव्य और यादगार योग महाकुंभ के रूप में अपनी एक पहचान बनाएंगा। इस योग दिवस के निमंत्रण देने के लिए योग शोभा यात्रा व सुबह के समय प्रभात फेरियों का आयोजन किया जा रहा है।
हरियाणा के पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा मंगलवार को देर सायं गुर्जर धर्मशाला में अंतरराष्टï्रीय योग महोत्सव को लेकर आयोजित कार्यक्रम में बोल रहे थे। इससे पहले पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा, हरियाणा योग आयोग के चेयरमैन डा. जयदीप आर्य ने योग शोभा यात्रा को हरी झंडी देकर रवाना किया। यह योग शोभा यात्रा गुर्जर धर्मशाला से चलकर शहर के प्रमुख मार्गों और बाजारों से निकली। इस दौरान पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा व चेयरमैन डा.जयदीप आर्य ने लोगों को 21 जून को सुबह 5 बजे ब्रह्मïसरोवर व मेला क्षेत्र में आयोजित अंतरराष्टï्रीय योग महोत्सव के कार्यक्रम में पहुंचने का निमंत्रण दिया।
पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा ने कहा कि अंतरराष्टï्रीय योग दिवस 2025 के राज्य स्तरीय कार्यक्रम में थानेसर हलका से हजारों की संख्या में लोग पहुंचेंगे। इस विधानसभा के गांवों से लाने-लेजाने के लिए प्रर्याप्त मात्रा में बसों का प्रबंध किया गया है। इस महोत्सव को लेकर घर-घर जाकर लोगों को निमंत्रण दिया जा रहा है। इस योग महाकुंभ में योग ऋषि स्वामी रामदेव खुद लोगों को योग करवाएंगे। यह दृष्य आकर्षण का केन्द्र रहेगा।
हरियाणा योग आयोग के चेयरमैन डा. जयदीप आर्य ने लोगों को 21 जून राज्य स्तरीय योग दिवस का निमंत्रण देते हुए कहा कि इस योग दिवस में एक साथ एक लाख लोग योग करेंगे और कुरुक्षेत्र के इतिहास में एक नया अध्याय जोड़ेंगे। इस इतिहास को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के गृह जिले में बनता देखकर कुरुक्षेत्र का नाम पूरी दुनिया में योग के रूप में भी जाना जाएगा। इस योग शोभा यात्रा में नगर पार्षद, सरपंच और गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *