भट्टूकलां। भट्टू पुलिस ने मोटरसाइकिल छीनने की एक फर्जी वारदात का पर्दाफाश कर दिया है। जांच में सामने आया कि शिकायतकर्ता ने ही यह झूठी स्नेचिंग की कहानी रची थी, जो असल में आपसी पैसों के लेन-देन से जुड़ा मामला था। 

थाना प्रभारी उप निरीक्षक राधेश्याम ने जानकारी देते हुए बताया कि शिकायतकर्ता हिसार के काबरेल निवासी राजीव उर्फ राजू ने 15 जून को दोपहर 3 बजकर 40 मिनट पर डायल 112 पर कॉल कर सूचना दी कि तीन युवकों ने रेलवे मंडी भट्टू मंडी फाटक के पास से उसकी मोटरसाइकिल छीन ली है। 

मामले की गंभीरता को देखते हुए उप निरीक्षक बीरबल सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया और जांच शुरू की। जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज, गवाहों के बयान और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर मामला संदिग्ध प्रतीत हुआ। गहन पूछताछ में शिकायतकर्ता राजीव ने स्वयं स्वीकार किया कि उसने विनोद कुमार, निवासी रोहड़ावाली से पैसे का लेन-देन किया था।
उधारी से बचने के लिए उसने मोटरसाइकिल छीनने की झूठी शिकायत दर्ज करवाई थी। पुलिस ने राजीव उर्फ राजू के खिलाफ झूठी सूचना देने के आरोप में प्रासंगिक धाराओं के तहत कानूनी कार्रवाई की है, ताकि समाज में इस तरह की झूठी शिकायतों की प्रवृत्ति पर अंकुश लगाया जा सके।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *