नगर परिषद थानेसर द्वारा किया स्वच्छता पखवाड़ा अभियान का आयोजन
कुरुक्षेत्र, 14 जून। जिला नगर आयुक्त सतेंद्र सिवाच ने कहा कि नगर परिषद में स्वच्छता अभियान का उद्देश्य शहर की स्वच्छता और सुंदरता को बढ़ावा देना है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का जिला होने के कारण दूसरे जिलों के लिए यहां पर दायित्व ज्यादा हैं। उन्होंने कहा कि स्वच्छता पखवाड़ा अभियान के बाद शहर की स्वच्छता में सुधार हुआ है। लोगों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ी है और शहर की सुंदरता को बढ़ावा मिला है। नगर परिषद थानेसर भविष्य में भी शहर की स्वच्छता और सुंदरता को बढ़ावा देने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है।
जिला नगर आयुक्त सतेंद्र सिवाच ने कहा कि नगर परिषद थानेसर के सहयोग से स्वच्छता पखवाड़े के अंतर्गत  सेक्टर 7 में स्थित शिव मंदिर के पास साफ सफाई का अभियान चलाया गया। जिसमें मंदिर के बाहर एकत्रित कूड़ा अन्य अपशिष्ट पदार्थों को संग्रहित कर ट्रैक्टर ट्राली के माध्यम से हटाया गया तत्पश्चात मंदिर के पिछले हिस्से में काफी मात्रा में पॉलिथीन कचरा पड़ा हुआ था,जिसे नगर परिषद थानेसर की सफाई टीम द्वारा ट्रैक्टर ट्राली के माध्यम से सफाई करवाई गई। उन्होंने कहा कि अपने घरों के आस-पास की साफ सफाई करना हमारा सामाजिक दायित्व है और हमें अपने घरों के साथ-साथ आस-पास की सफाई भी अवश्य करनी चाहिए।
इस स्वच्छता पखवाड़ा अभियान के दौरान सफाई व्यवस्था को दुरुस्त बनाए रखने के लिए सेक्टर 7 वासियों ने श्रमदान दिया स्वच्छ भारत मिशन हरियाणा सरकार द्वारा मनोनीत सदस्य सुनील वर्मा और अवनी गुप्ता ने भी मंदिर प्रांगण में उपस्थित लोगों से भी साफ सफाई रखने के लिए आमजन से अपील भी की। उन्होंने कहा कि कि सभी लोगों की नैतिक जिम्मेवारी बनती है कि कूड़े कचरे को खुले में ना डाले नगर परिषद द्वारा जो टिप्पर लगाए गए है गीला व सूखा कचरा केवल टिप्परों में ही डाले तथा किसी अन्य स्थान पर खुले में कूड़ा कचरा ना फेंंके।
इस मौके पर आईसी एक्सपर्ट वीरेंद्र कुमार भारद्वाज, शिव शक्ति मंदिर के प्रधान विनोद सिंगला , सेक्टर 7 के पार्षद मोहनलाल अरोड़ा,अशोक कुमार, अरविंद सैनी, गुरनाम सिंह, रामकुमार शर्मा, चौधरी हाकम सिंह, रमेश गोयल, कर्मवीर,धर्मपाल मेहता आदि उपस्थित थे।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *