समिति ने प्रैस कॉन्फ्रेंस कर कहा सोनू सरपंच के नाम से मुख्यमंत्री 15 जून को धन्यवाद रैली में करेंगे उदघाटन

गौ रक्षक शहीद देवेन्द्र यादव उर्फ सोनू सरपंच फिदेडी सम्मान समिति रेवाडी के संयोजक रविन्द्र आशावादी की अध्यक्ष्ता में प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। समिति संयोजक रविन्द्र आशावादी ने कहा है कि 15 जून 2025 को गौ रक्षक शहीद सोनू सरपंच (देवेन्द्र यादव फिदेडी) के नाम चौक का शिलान्यास मुख्यमंत्री हरियाणा सरकार नायब सिंह सैनी द्वारा किया जाएगा है। उन्होंने कहा है कि इस तरह का विश्व का पहला चौक होगा जो सोनू सरपंच के नाम रहेगा। साथ ही उन्होंने गौ रक्षक शहीद सोनू सरपंच की वीरांगना को पक्की नोकरी देने का बात कही है। आशावादी ने कहा है कि परम गौ भक्त मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी , केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह व सफाई योद्धा विधायक लक्ष्मन सिंह यादव के इस पुनीत कार्य मे सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया है।
विश्व हिन्दू परिषद की जिला मंत्री एवं समिति के सदस्य राजकुमार यादव ने प्रेस वार्ता में जानकारी देते हुए कहा है कि आप सभी को विदित है कि पिछले वर्ष 15 जून 2024 को मेवात क्षेत्र के दिल्ली मुम्बई एक्सप्रेसवे पर गौ तस्करों के साथ मुठभेड़ के दौरान हमारे गौ रक्षक सोनू सरपंच फिदेडी को गोलियां लगी थी जिसके चलते उनका लगातार 51 दिन तक मेदांता हॉस्पिटल में इलाज चला लेकिन वो बहादुरी से जिंदगी की जंग लड़ते लड़ते शहीद हो गए व गौ लोक चले गए। उनके अंतिम संस्कर में राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली से हजारों गौ भक्त पहुंचे थे। उसके बाद गौ भक्तों ने बड़ी महापंचायत का ऐलान किया और 10 अगस्त को रेवाडी की धरती पर अनाज मंडी में हजारों की संख्या में गो भक्तों ने हुंकार भरी जिसकी गूंज पूरे भारत मे सुनाई दी। उस महापंचायत में कुछ मांगे सरकार से रखी गयी जिनके बारे में 11 अगस्त को परम गौ भक्त मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी का दौरा रेवाडी में था और मुख्यमंत्री जी गौ रक्षक सहीद सोनू सरपंच के घर उन्हें श्रद्धांजलि देने पहुंचे थे। समिति के सदस्यों ने पंचायत की मांगों को मुख्य मंत्री के समक्ष रखा था लेकिन किसी कारण से मांगे पूरी नही हो पाई थी। अब 15 जून 2025 को माननीय मुख्यमंत्री द्वारा हमारे सहीद गौ रक्षक सोनू सरपंच (देवेंद्र यादव फिदेडी) के नाम चौक का शिलान्यास किया जाएगा, ये हम सब सनातनियों के लिए खुसी, उमंग व उत्साह का विषय है ओर होना भी चाहिए। ऐसा प्रतीत हो रहा है जैसे सोनू सरपंच का बलिदान – नमन कर रहा है हिंदुस्तान। इसको लेकर हमारे यसस्वी मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी, क्षेत्र के सांसद व केन्द्रीय मंत्री राव इंदरजीत सिंह, हमारे लोकप्रिय रेवाडी के विधायक लक्ष्मण सिंह यादव, कोसली विधयाक श्री अनिल यादव जी, बावल के विधायक डॉक्टर कृष्ण कुमार, जिला अध्यक्षा वंदना पोपली जी, नगर परिषद की चेयरमैन पूनम यादव जी, नगर परिषद के सभी पार्षदगण, सभी गौ भक्त व आमजन बधाई के पात्र है जिन्होंने इस मुहिम में अपने अपने स्तर पर सक्रिय भूमिका निभाई है।
गौ रक्षक शहीद सोनू सरपंच की पिता श्री शीशराम यादव इस मुहिम में साथ देने वाले सभी का आभार व्यक्त किया है। गौ रक्षा दल रेवाडी से राकेश व रविन्द्र यादव ने सभी गौ भक्तों से अपील की है कि वो सभी गौ भक्त इस ऐतिहासिक पल के साक्षी बने। इस अवसर पर शिव कुमार, श्याम सुंदर, रोशन लाल आर्य, अभय नंबरदार अनिल आर्य, अजित सिंग, नितिन यादव की विशेष उपस्थि

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *