कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव एवं राजस्थान से राज्यसभा सदस्य रणदीप सिंह सुरजेवाला ने चुनाव आयोग और आरएसएस पर निशाना साधा है। उन्होंने चुनाव आयोग को सरकारी पिट्ठू कहा।
उनका कहना है कि निष्पक्ष चुनाव करवाने वाला चुनाव आयोग अगर सरकारी पिट्ठू बन जाए तो देश में प्रजातंत्र अपने आप खतरे में आ जाएगा।

बहादुरगढ़ में पत्रकारों से बातचीत में राज्यसभा सदस्य रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने महाराष्ट्र की वोटर लिस्ट का महज डाटा मांगा है क्योंकि महाराष्ट्र में विधानसभा और लोकसभा चुनाव के 60 से 70 दिन के अंतराल में करीब 50 लाख वोटर बढ़ गए। रोजाना एक लाख लोगों का वोटर बनना वोटर लिस्ट पर सवाल खड़े करता है।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *