दि कुरुक्षेत्रा केंद्रीय सहकारी बैंक के निदेशक मंडल के चुनाव में  5 जोनों में 12 प्रत्याशियों में होगा मुकाबला
नामांकन पत्र वापिस लेने के अंतिम दिन 7 प्रत्याशियों ने लिए नामांकन पत्र वापिस
पांच जोनों में एक एक नामांकन रहने से उनका निर्विरोध चुना जाना तय
नामांकन पत्र वापिस लेने के बाद रिटर्निँग अधिकारी ने मैदान में रह गए प्रत्याशियों को अलॉट किए चुनाव चिन्ह
कुरुक्षेत्र।  दि कुरुक्षेत्रा केंद्रीय सहकारी बैंक के निदेशक मंडल के चुनाव में 12 प्रत्याशी मैदान में रह गए हैं। नामांकन पत्र वापिस लेने के अंतिम दिन शुक्रवार को सात प्रत्याशियों ने अपने नामांकन पत्र वापिस ले लिए, जबकि 5 जोन में एक-एक प्रत्याशी मैदान में रहने से उनका निर्विरोध चुना जाना तय हो गया है। मैदान में शेष बचे सभी प्रत्याशियों को निर्वाचन अधिकारी ने चुनाव चिन्ह अलॉट कर दिए हैं। 15 जून को पांच जोनों में मतदान होगा।
बता दें कि मंगलवार को दि कुरुक्षेत्रा केंद्रीय सहकारी बैंक के निदेशक मंडल के चुनाव में 24 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र रिटर्निंग अधिकारी कम उप रजिस्ट्रार सहकारी समितियां सतीश कुमार रोहिला के समक्ष नामांकन पत्र दाखिल किए थे। जोन नं० 1 थानेसर एग्री से अंग्रेज सिंह व गौरव आर्य ने, जोन नं० 2   एग्री से सुभाष सैनी, जोन नं० 3 एग्री बाबैन से पुष्पा रानी, सविता रानी व निशा कुमारी,  जोन नं० 4 से नायब सिंह,  जोन नं० 5 रामगढ रोड एग्री से सुभाष चंद रामगढ रोड, बलवान सिंह व संदीप मोर, जोन नं० 6 पिहोवा एग्री से पवन कुमार शर्मा, जोन नं० 7 एग्री ठोल से सुरेश पाल, जोन नं० 8 थानेसर आरक्षित महिला नॉन एग्री से अनु शर्मा, जसविंद्र मांडे व मनजीत कौर ने, जोन नं० 9 आरक्षित अनुसूचित जाति नॉन एग्री लाडवा से बाबू राम तुषार, सुभाष चंद, राजेश कुमार व शोभा सिंह व जोन नं० 10 नॉन एग्री पिहोवा से नरेंद्र कुमार घराडसी, कर्म सिंह पिंडारसी, प्रीति शर्मा, राजेश कुमार व जय राम ने नामांकन पत्र दाखिल किए थे।  बुधवार को नामांकन पत्रों की जांच की गई थी।
नामांकन पत्र वापिस लेने के अंतिम दिन जोन नं० 3 से सविता रानी, जोन नं० 5 से संदीप मोर, जोन नं० 8 से मनजीत कौर, जोन नं० 10 से कर्म सिंह पिंडारसी, प्रीति शर्मा, राजेश कुमार व जय राम ने नाम वापिस ले लिए। नामांकन पत्र वापिस लेने के बाद पांच जोनों में 12 प्रत्याशी मैदान में रह गए हैं।
रिटर्निंग अधिकारी कम उप रजिस्ट्रार सहकारी समितियां सतीश कुमार रोहिला ने मैदान में रह गए 12 उम्मीदवारों को चुनाव चिन्ह अलॉट कर दिए हैं। उन्होंने बताया कि 15 जून को इन जोनों में मतदान होगा। मतदान के लिए प्रशासन की तरफ से तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *