करनाल, 3 जून।    हरियाणा विधानसभा के अध्यक्ष  हरविन्द्र कल्याण ने आज गांव गोगडीपुर से पिंगली – करनाल तक सम्पर्क सड़क का शिलान्यास किया। इस सड़क की लंबाई 2.53 किलोमीटर है। सड़क बनाने में लगभग 1 करोड़ 65 लाख रुपए की लागत आएगी, जिससे क्षेत्र के निवासियों को बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी।
इस अवसर पर संबोधित करते हुए हरियाणा विधानसभा   अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने ग्रामीणों का उनके स्नेह और सम्मान के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि गोगडीपुर से पिंगली तक एक सुगम सड़क का निर्माण क्षेत्र के ग्रामीणों की एक लंबे समय से चली आ रही मांग थी। इस सड़क के निर्माण से विशेष रूप से गोगडीपुर गांव व आस पास के किसानों और  ग्रामीणों को लाभ मिलेगा।
श्री कल्याण ने कहा जनता के लिए उनके द्वार 24 घंटे खुले हैं। हलके का विकास उनकी प्राथमिकता है। आने वाले समय में न केवल लंबित कार्यों को पूरा कराया जाएगा बल्कि लोगों की जरूरत अनुसार नए कार्य भी  किए जाएंगे। उन्होंने ग्रामीणों से किसी भी प्रकार की समस्या या आवश्यकता महसूस होने पर सीधे उनसे संपर्क करने का आग्रह किया और उन्हें अपनी निरंतर सेवा और सहयोग का आश्वासन दिया।
श्री कल्याण ने कहा कि सरकार ग्रामीण विकास की सभी सम्भावनाओं पर कार्य कर रही है। राजकीय स्कूलों का अपग्रेडेशन, बरसाती पानी की निकासी का समुचित प्रबंधन, व्यायामशालाओ का निर्माण व खेल सुविधाओं मे विस्तार, पक्की गलियों व नालियों का निर्माण तथा ग्रामीण क्षेत्र मे आमजन के लिए बेहतर सड़को का निर्माण करवाना सरकार की प्राथमिकता है।
इस मौके पर मंडल अध्यक्ष देवेन्द्र शर्मा, भाजपा महामंत्री सतबीर गोस्वामी, जिला सचिव मंजू खैची, सरपंच संगीता देवी, सरपंच प्रतिनिधि अशोक शर्मा सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहें।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *