फतेहाबाद। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव, पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सिरसा की सांसद कुमारी सैलजा ने कहा कि हरियाणा में नशा तस्करों का नेटवर्क लगातार फैलता जा रहा है। समूचे राज्य में नशा तस्कर हेरोइन, गांजा, अफीम व अन्य प्रकार के जानलेवा नशा की सप्लाई करने में जुटे हैं। नशा तस्करों के बढ़ते और फैलते नेटवर्क के चलते ऐसा जान पड़ता है जैसे हरियाणा उनका पसंदीदा राज्य बन गया हो।
आखिर पुलिस नशा तस्करों का नेटवर्क क्यों नहीं तोड़ पा रही है, जब लोगों को पता है कि नशा कहां-कहां बिक रहा है और कौन बेच रहा है तो पुलिस विभाग को इसकी भनक क्यों नहीं लग पा रही है। सांसद कुमारी सैलजा ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार नशा तस्करों की कमर तोड़ने और करोडों रुपये के नशीले पदार्थ बरामद करने का दावा कर रही है बावजूद इसके तस्करों का नेटवर्क प्रदेश में तेजी से फैल रहा है।

नशे की गूंज हर चौक चौराहे, विधानसभा सदन तक सुनाई देती है। पुलिस को नशा तस्करों का किला ध्वस्त करने के लिए और जो युवा नशा कर रहे है उन्हें समाज की मुख्यधारा में शामिल करने की दिशा में युद्ध स्तर पर काम करना चाहिए। प्रदेश के अधिकतर जिलों में नशा तस्कर सक्रिय हैं। उनके आगे खुफिया तंत्र भी बौना साबित हो रहा है। सैलजा ने कहा कि सरकार हर गांव और हर शहर और हर वार्ड से सूचना जुटानी होगी कि कौन कौन इस धंधे में शामिल है, उनके खिलाफ ऐसी कार्रवाई करनी होगी कि कोई नशे का धंधा करने से पहले हजार बार सोचे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *