अंबाला। कोरबा से अमृतसर जाने वाली छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस ट्रेन संख्या 18237 के सैकेंड एसी कोच से एयरफोर्स जवान की एके-47 व चालीस राउंड से भरी मैगजीन चोरी के मामले में राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) थाना अंबाला कैंट ने आरोपित सूरज के खिलाफ मामला दर्ज करके कार्रवाई शुरू की है।
इस मामले में पुलिस ने गिरफ्तार किये गये आरोपित को अदालत में पेश किया जहां से उसे जेल भेजा गया है। आरोपित से एके-47 और बैग बरामद कर लिया है। पुलिस जांच में पाया गया कि आरोपित बैग चोरी की इरादे से ट्रेन में सवार हुआ था। उसे नहीं मालूम था बैग में एके-47 है।
