कुरुक्षेत्र, 2 जून। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर सोमनाथ सचदेवा के निर्देशानुसार केयू के विभिन्न विभागों एवं संस्थानों में दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 24 मई 2025 से जारी है। अंग्रेजी विभाग में एमए अंग्रेजी की 120 सीटों में दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 जून 2025 निर्धारित की गई है।
कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय का अंग्रेजी विभाग 1961 में स्थापित हुआ था। विभाग का अंग्रेजी साहित्य और भाषाओं के अध्ययन को शुरू करने और विकसित करने का गौरवशाली इतिहास रहा है।
विभाग के अध्यक्ष प्रो. ब्रजेश साहनी ने बताया कि विभाग में एम.ए. अंग्रेजी और पीएच.डी कोर्स पढ़ाए जाते हैं।  यहां पढ़ाया जाने वाला दो वर्षीय एमए पाठ्यक्रम नवीनतम अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप है और इसमें दुनिया भर के साहित्य शामिल हैं। एनईपी 2020 के अनुसार एमए अंग्रेजी के कार्यक्रम में विद्यार्थियों के लिए कई बदलाव किए गए हैं जैसे मल्टीपल एंट्री-एग्जिट, इंटर्नशिप, कोर एवीएम इलेक्टिव कोर्स, ओपन ऐच्छिक, अनुशासन विशिष्ट ऐच्छिक आदि। नवीनतम पुस्तकों के साथ विभाग में अच्छी तरह से स्थापित पुस्तकालय है और यहां विश्वविद्यालय के केंद्रीय पुस्तकालय के माध्यम से नवीनतम ई-संसाधन भी उपलब्ध हैं।
अंग्रेजी विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. ब्रजेश साहनी ने बताया कि विभाग में समग्र शिक्षा प्राप्त करने के बाद छात्रों को सरकारी और निजी क्षेत्र में शिक्षक, प्रिंट एंड विजुअल मीडिया, सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर, एडिटर तथा प्रूफ रीडर,  स्क्रिप्ट एंड कंटेट राइटर, इवेंट मैनेजमेंट, सामग्री लेखन, प्रकाशन उद्योग, अनुवाद क्षेत्र, रेडियो जॉकी, आईईएलटीएस शिक्षण के रूप में रोजगार मिलता है।  यहां से शिक्षा प्राप्त कर चुके विद्यार्थियों को मंत्रालयों में अनुवादक के रूप में, बॉलीवुड उद्योग आदि में भी रोजगार मिलने की अपार संभावनाएं होती है।
कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के लिए यह गर्व की बात है कि अंग्रेजी विभाग के संस्थापक अध्यक्ष प्रोफेसर सरूप सिंह है जो दो बार सांसद रह चुके है। गुजरात और गोवा के राज्यपाल तथा दिल्ली विश्वविद्यालय के कुलपति के पद को सुशोभित कर कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय का नाम रोशन कर चुके है।  इसके साथ ही विभाग के प्रोफेसर बीके कालिया, प्रोफेसर भीम सिंह दहिया प्रोफेसर ओपी ग्रेवाल, प्रोफेसर आरएस सिंह, प्रोफेसर एसडी शर्मा, प्रोफेसर तालिब जैसे दिग्गज  संकाय सदस्य हैं जो कुलपति, विभागाध्यक्ष आदि प्रतिष्ठित पदों पर कार्य चुके हैं।
विभाग के भारत और विदेशों में काफी संख्या में पूर्व छात्र. हैं जो अंग्रेजी विभाग व कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय का नाम चमका रहे हैं। अंग्रेजी विभाग के छात्र प्रतिष्ठित पदों पर तैनात है। कुछ छात्र द हिंदू, टाइम्स दैनिक अंग्रेजी प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में उच्च पदों पर आसीन है। कुछ छात्र आईएएस, एचसीएस, सीबीआई निदेशक, केंद्रीय सरकार में अनुवादक, माइक्रोसॉफ्ट, बॉलीवुड की सामग्री लेखन टीम को लीड कर रहे हैं तथा भारतीय और विदेशी विश्वविद्यालयों में वरिष्ठ संकाय, उद्योगपति व वरिष्ठ पदों पर छात्र विराजमान है।
प्रो. ब्रजेश साहनी ने बताया कि विभाग के 3 छात्र कुलपति, एक छात्र कुलसचिव के पद तक पहुंच चुके है और भारत और विदेशों में भी काफी संख्या में विभाग के विद्यार्थी शिक्षक का कार्य कर रहे हैं। काफी विद्यार्थी आईएएस के पद पर सेवाएं दे रहे है। विभाग के अब तक 8 छात्रों को फुलब्राइट फेलोशिप के तहत अमेरिका की यात्रा के लिए फुलब्राइट फेलोशिप से सम्मानित किया जा चुका है। अंग्रेजी विभाग का हरियाणा में अंग्रेजी साहित्य और भाषा की नवीन और विस्तार में बड़ा योगदान रहा है। विभाग के काफी संख्या में छात्र हर वर्ष नेट, जेआरएफ नेट परीक्षा में उर्तीण होते हैं।
कुवि के लोक सम्पर्क विभाग के निदेशक प्रो. महासिंह पूनिया ने बताया कि कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा के निर्देशानुसार अंग्रेजी विभाग के पाठ्यक्रमों में ऑनलाइन दाखिले की प्रक्रिया 24 मई से शुरू हो चुकी है तथा विद्यार्थी 15 जून तक  ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। एम.ए. अंग्रेजी में 120 सीटों का प्रावधान है जिन पर विद्यार्थी दाखिला ले सकते हैं। दाखिले के लिए प्रवेश परीक्षा 28 जून को प्रातः 10 बजे आयोजित की जाएगी। कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा के निर्देशानुसार विद्यार्थियों की दाखिला सम्बंधी जानकारी के लिए ऑनलाइन हेल्पडेस्क भी गठित किया गया है। ऑनलाईन एडमिशन से सम्बन्धित जानकारी के लिए विद्यार्थी कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की वेबसाइट से जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *