अंबाला। अंबाला शहर थाना क्षेत्र के कैथ माजरी के यशप्रीत को अमेरिका भेजने का झांसा देकर 52 लाख 43 हजार रुपये हड़प लिए गए। जबकि पहले शिकायतकर्ता ने बेटे को मर्चेंट नेवी में नौकरी लगवाने को लेकर संपर्क किया था। लेकिन आरोपित ने अमेरिका भेजने का विश्वास दिलाया।
पुलिस ने रमेश चंद्र निवासी पटेल नगर बीसलपुर पीलीभीत उत्तरप्रदेश जिसका कार्यालय प्रीतमपुरा मेट्रो स्टेशन नई दिल्ली के पास है। शिखा, रवि वर्मा निवासी ग्वालियर मध्य प्रदेश, मीनू वर्मा के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर लिया।
अंबाला शहर के कैथ माजरी की हरविंदर कौर ने बताया कि उसके बेटे यशप्रीत सिंह ने 2018 में 12वीं की परीक्षा पास की और वह बेरोजगार था। अपनी योग्यता के अनुसार कुछ उपयुक्त नौकरियों की तलाश में था।
आरोपित रमेश चंद्र का कार्यालय प्रीतमपुरा मेट्रो स्टेशन नई दिल्ली के पास है, जहां वह मर्चेंट नेवी में नौकरी दिलाने के लिए काम कर रहा है। रमेश चंद्र से नौकरी को लेकर उसके कार्यालय में संपर्क किया। बेटे यशप्रीत सिंह को मर्चेंट नेवी में नौकरी दिलाने की अपील की। इस पर आरोपित ने उसके बेटे को अमेरिका भेजने बारे बताया। आरोपित रमेश चंद्र की बात पर विश्वास कर 60 लाख रुपये देने पर सहमति जता दी।

शातिर घर आकर ले गया था नकदी, फिर भेजा दुबई

अक्टूबर 2021 के महीने में आरोपित ने बताया कि वह अंबाला शहर आ रहा है। आरोपित रमेश चंद्र कैथ माजरी में उसके घर आया। जहां उससे 10 अक्टूबर को 12 लाख 70 हजार रुपये नकद ले गया। आरोपित ने उसके बेटे को अमेरिका भेजने का वादा किया।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *