चंडीगढ़। हरियाणा में कोरोना के केस बढ़ने लगे हैं। अधिकतर केस दिल्ली से सटे गुरुग्राम और फरीदाबाद के अलावा करनाल जिले में पाए जा रहे हैं। राजधानी चंडीगढ़ से सटे पंचकूला में भी कोरोना के केस बढ़ते जा रहे हैं। राज्य में रविवार को कोरोना के सात नये केस सामने आए, जबकि पूरे राज्य में अभी तक कोरोना के 52 मामले सामने आ चुके हैं। 

स्वास्थ्य विभाग को अलर्ट मोड पर कर दिया गया है, ताकि लोगों में किसी तरह का भय न फैले और कोरोना के मामलों की संख्या बढ़ने की स्थिति में अस्पतालों में इलाज के पूरे इंतजाम हों। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी व स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने कहा कि राज्य के अस्पताल अलर्ट मोड पर हैं और इलाज के सभी बंदोबस्त हैं। 

किसी भी अस्पताल में कहीं कोई कमी नहीं है। इसलिए लोगों को डरने की जरूरत नहीं है। स्वास्थ्य मंत्री ने लोगों से कहा कि कोरोना से बचाव के लिए जो जरूरी इंतजाम किए गए हैं, उन पर अमल करें। अस्पतालों को सभी सुविधाएं और चिकित्सा व्यवस्थाएं करने के निर्देश दे दिए गए हैं।
सभी सिविल सर्जनों से कहा गया है कि अपने-अपने जिलों में कोरोना से बचाव के बंदोबस्त की समीक्षा अस्पतालों में करें। अस्पतालों में आने वाले गंभीर श्वसन बीमारी से संबंधित सभी मरीजों की कोरोना जांच कराने के निर्देश दिए गए हैं। 

अब तक गुरुग्राम में सबसे अधिक 23 केस मिल चुके

रविवार को गुरुग्राम में कोरोना से सबसे अधिक चार केस सामने आए हैं। फरीदाबाद, करनाल और पंचकूला में कोरोना का एक-एक केस सामने आया है। गुरुग्राम में कुल 12, फरीदाबाद में छह, करनाल में चार, यमुनानगर व हिसार में एक-एक तथा पंचकूला में चार केस कोरोना के सक्रिय हैं।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *