12 जून तक चलाया जाएगा विकसित कृषि संकल्प अभियान
कुरुक्षेत्र, 1 जून। चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि विज्ञान केंद्र कुरुक्षेत्र के वरिष्ठ समन्वयक डा. बलजीत सिंह सहारण ने कहा कि विकसित कृषि संकल्प अभियान 2025 के तहत दो टीम बनाई गई है, जिससे वैज्ञानिकों तथा किसानों का सीधा संवाद हो सके। उन्होंने कहा कि टीमों का लक्ष्य जिले के विभिन्न गांवों में जाकर किसानों को जागरूक करना और उन तक कृषि से संबंधित नई टेक्नोलॉजी को पहुंचाना है।
उन्होंने आज यहां जारी एक प्रेस विज्ञिप्त में कहा कि पहली टीम की लीडर डा.सरिता रानी, जिला विस्तार विशेषज्ञ (सस्य विभाग) और दूसरी टीम की लीडर डा. कविता जिला विस्तार विशेषज् (मृदा विभाग) की अगुवाई में दोनों ही टीम ने आज तीन-तीन गांव में जाकर किसानों को खेती-बाड़ी से संबंधित विभिन्न प्रकार की नई तकनीक की वैज्ञानिक जानकारी दी।
उन्होंने कहा कि पहली टीम ने गांव पिंडारसी, बारना और कमौदा के किसानों को जागरूक किया तथा दूसरी टीम ने  गांव धुराला, हिंगाखेड़ी और अजराना कला गांव में जागरूकता अभियान चलाया। इन दोनों टीम में कृषि विज्ञान केन्द्र, भारतीय गेहूँ और जौ अनुसंधान संस्थान के वैज्ञानिकों के साथ कृषि एवं किसान कल्याण विभाग, बागवानी विभाग, तथा मत्स्य विभाग, तथा अन्य विभाग के अधिकारी भी मौजूद थे। इन दोनों ही टीम ने किसानों के साथ संवाद किया।
उन्होंने कहा कि इस दौरान किसानों को धान की सीधी बिजाई, मिट्टी और पानी की जांच, प्राकृतिक खेती के बारे में जागरूक किया गया। मशरूम उत्पादन, कृषि विभाग के द्वारा दी जाने वाली विभिन्न कृषि योजनाओं के बारे में भी बताया गया बागवानी विभाग, मत्स्य विभाग और अन्य विभाग के अधिकारियों ने भी अपने विषयों से संबंधित जानकारी देकर किसानों को जागरूक किया।
कृषि विज्ञान केंद्र कुरुक्षेत्र के वरिष्ठ समन्वयक डॉक्टर बलजीत सिंह सहारण ने कहा कि जिले में यह अभियान 12 जून 2025 तक चलाया जाएगा। इस अभियान के माध्यम से वैज्ञानिकों की टीमें प्रतिदिन 600 से ज्यादा किसानों से मिलेगी जिससे किसानों की खेती बाड़ी से संबंधित समस्याओं के समाधान के लिए उपाय किए जा सकेंगे। इस कार्यक्रम में काफी संख्या में किसानों ने भाग लिया।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *