भिवानी। नहर में पानी आए नौ दिन का समय बीत चुका है और शहर में पेयजल संकट अभी भी बना हुआ है। शहर वासी पूछ रहे हैं कि पानी आखिर गया कहां। 

अभी तक टैंक नहीं भरे या पानी कहीं और भेजा जा रहा है। खुद सरकार के कार्यकर्ता तक पेयजल संकट जैसी समस्या के समाधान के लिए फरियाद कर रहे हैं। 

भाजपा कार्यकर्ता यह तक कह रहे हैं कि सरकार भाजपा की है और उनके कार्यकर्ताओं की ही नहीं सुनी जा रही है तो किसकी सुनी जाएगी।
वीरवार को देवनगर की गुस्साई महिलाओं ने प्रदर्शन किया और विधायक घनश्याम सर्राफ को ज्ञापन सौंपा। यह भी कहा कि जब नहर में पानी आया तो विधायक जी आपने मिताथल हेड पर जा कर फोटो खिंचवा रहे थे और बता रहे थे पानी की अब कमी नहीं रहेगी। अब तो पानी भी आ गया और शहर वासियों को पीने के लिए पानी तक नहीं मिल रहा है। कुछ तो समाधान कीजिये। 

देवनगर के अलावा बैंक कॉलोनी , शांति नगर कोंट रोड, एमसी कॉलोनी , सेक्टर जैसी अनेक कालोनियों में पेयजल संकट गहरया है। ज्ञापन साैंपने वाली देवनगर की महिलाओं ने कहा लगातार दो माह से उनकी कॉलोनी में एक बूंद भी पानी की सप्लाई नहीं आई है।
भाजपा जिला मंत्री शकुंतला प्रधान के नेतृत्व में विधायक को मांगपत्र सौंपा तथा पेयजल समस्या के स्थायी समाधान के लिए देवनगर कॉलोनी में बूस्टर बनवाए जाने की मांग की। इसके साथ ही उन्होंने देवनगर कॉलोनी को अप्रूवड करवाने की मांग भी विधायक से की। 

विधायक को मांगपत्र सौंपते हुए देवनगर कॉलोनी निवासी भाजपा जिला मंत्री शकुंतला प्रधान ने कहा कि देवनगर में पानी की आपूर्ति की समस्या कोई नई नहीं है, बल्कि पिछले एक दशक उन्हे हर वर्ष इस जल संकट से गुजरना पड़ता है। 

उन्होंने बताया कि सर्दियों के मौसम में पानी कभी-कभार आ जाता है, लेकिन गर्मियों में तो पेयजल सप्लाई के दर्शन तक को वे तरस जाते है। अब भी पिछले दो माह से लगातर उनकी कॉलोनी में पेयजल की एक बूद की सप्लाई भी नहीं हुई है। जिसके समाधान के लिए जरूरी है कि देवनगर कॉलोनी में बूस्टर बनाया जाए। 

उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ, तो वह उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होंगी तथा जरूरत पड़ी तो मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से भी मुलाकात कर इस समस्या के समाधान की मांग उठाएंगी। 

महिलाओं की समस्या सुनने के बाद विधायक घनश्याम सर्राफ ने आश्वासन दिया कि वे इस समस्या को प्राथमिकता पर लेकर संबंधित विभागों से बात करेंगे और जल्द ही समाधान सुनिश्चित करेंगे। इस अवसर पर शीला, नीलम, ज्योति, कृष्णा, सुदेश, प्रेमलता, दर्शन रानी, रोशनी, निर्मल, अंग्रेजो, सुदेश रानी, रोशनी, गीता, खुशबू, सुनीता, राजबाला, बाला, नीतू, प्रियंका, क्लास सहित अन्य महिलाएं मौजूद रही।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *