अंबाला। अंबाला छावनी में बेशकीमती बर्फखाना की जमीन पर लगा नगर परिषद (नप) का बोर्ड गायब होने का मामला तूल पकड़ लिया है। नगर परिषद द्वारा इस जमीन पर दो बोर्ड लगाए थे, जिसमें इस जमीन को सरकारी बताया था। 

लेकिन हैरानी की बात यह है कि रातों रात एक बोर्ड को यहां से गायब कर दिया गया। इस मामले में प्रदेश के ऊर्जा, परिवहन और श्रम मंत्री अनिल विज ने एफआईआर दर्ज करवाने और नया बोर्ड लगाने के आदेश दिए हैं। 

विज वीरवार को नगर परिषद के अधिकारियों की विकास कार्यों को लेकर रेस्ट हाउस में बैठक ले रहे थे। बैठक में एसडीएम को एफआईआर दर्ज कराने लिए कहा है। एफआईआर दर्ज होने के बाद जांच होगी कि यह बोर्ड किसने हटाया है।
हालांकि अभी एक बोर्ड इस जमीन पर दूसरी साइड में लगा है, लेकिन बैंक रोड की ओर बर्फखाना की जमीन पर जो बोर्ड लगा था, उसे हटाने के बाद से मामला काफी उछला है। अभी तक यह मामला जांच प्रक्रिया में ही है, लेकिन बोर्ड को हटाने को लेकर तमाम सवाल भी उठ रहे हैं। फिलहाल एफआईआर दर्ज होने के बाद जांच में सामने आ जाएगा कि यह बोर्ड कब और किसने हटाया है। 

सौ करोड़ में सौदे की हैं चर्चाएं, लगा था बोर्ड

बर्फखाना की करीब पांच एकड़ जमीन पर की ढाई-ढाई एकड़ की दो रजिस्ट्रियां हैं। बताया जाता है कि इस जमीन को लेकर सौ करोड़ रुपये का सौदा हुआ है। हालांकि यह अभी चर्चाओं में हैं, जबकि इन चर्चाओं के बीच यह बेशकीमती जमीन विवादों में आ चुकी है।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *