गांव में स्थित ग्राम सचिवालय का किया औचक निरीक्षण

करनाल, 30 मई। करनाल के विधायक जगमोहन आनंद ने कहा कि मातेश्वरी देवी अहिल्याबाई होल्कर का जीवन आज भी समरसता, नारी शक्ति और धर्म परायण नेतृत्व का अमर आदर्श है, जिनसे वर्तमान पीढिय़ां प्रेरणा लेती रहेंगीं।
विधायक जगमोहन आनंद गांव काछवा की पाल चौपाल में देवी अहिल्याबाई होल्कर जी की 300वीं जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। उन्होंने मातेश्वरी देवी अहिल्याबाई होल्कर जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके अनुपम जीवन, लोकहितकारी शासन, धार्मिक सहिष्णुता तथा समाज सुधार हेतु उनके अद्वितीय योगदान को ससम्मान स्मरण किया गया। उन्होंने कहा कि मातेश्वरी देवी अहिल्याबाई ने अपने साम्राज्य महेश्वर और इंदौर में अनेक मंदिरों का निर्माण करवाया। उनका मानना था कि धन प्रजा व ईश्वर की दी हुई धरोहर स्वरूप निधि है, इसलिए उन्होंने लोगों के विश्राम के लिए मुख्य तीर्थस्थलों गुजरात के द्वारका, काशी विश्वनाथ, वाराणसी का गंगा घाट, उज्जैन, नासिक विष्णुपद मंदिर और बैजनाथ के आस पास बहुत-सी धर्मशालाएं भी बनवाई और मुस्लिम आक्रमणकारियों द्वारा तोड़े हुए मंदिरों के जीर्णोद्धार के साथ-साथ सोमनाथ में शिवजी का विश्व प्रसिद्ध मंदिर बनवाया।
विधायक ने 31 मई को मातेश्वरी देवी जी की 300वीं जयंती के उपलक्ष्य में पिपली (कुरुक्षेत्र) की अनाज मंडी में आयोजित होने वाले समारोह के लिए आमंत्रित भी किया। उन्होंने कहा कि मातेश्वरी देवी अहिल्याबाई होल्कर जी के गौरवमयी इतिहास से प्रेरणा लेनी चाहिए। उन्होंने गांव वालों का धन्यवाद करते हुए कहा कि  विधानसभा चुनावों में भारी बहुमत से विधायक बनाया है, उन्होंने विश्वास दिलाया कि विकास कार्यों में किसी प्रकार की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी।
इस कार्यक्रम के बाद विधायक जगमोहन आनंद ने गांव के ग्राम सचिवालय का औचक निरीक्षण किया तथा लाइब्रेरी में पढ़ रहे युवाओं से बातचीत की, यहां पर युवाओं ने विधायक जगमोहन आनंद से वाटर कूलर की मांग रखी जिसे तुरंत प्रभाव से पूरा कर वाटर कूलर की व्यवस्था करवाई गई। यहां पर विधायक ने ग्राम सचिवालय में उपस्थित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।
इस अवसर पर पार्षद राजेश अग्गी, महामंत्री बंसीलाल, राजबीर खोखर, दीपक कुमार, सुनील पाल, देवेंद्र गुज्जर, बिट्टू सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

बॉक्स: श्री गुरु अर्जुन देव जी के शहीदी दिवस पर कार्यक्रम आयोजित
विधायक जगमोहन आनंद ने स्थानीय डेरा कार सेवा में आयोजित श्रद्धापूर्ण समागम में पंचम पातशाह श्री गुरु अर्जुन देव जी के शहीदी दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में शिरकत की तथा गुरु दरबार में शीश नवाया।

बॉक्स: भगवान परशुराम जी के जन्मोत्सव की विधायक ने दी सबको बधाई
विधायक जगमोहन आनंद ने करनाल विधानसभा के गांव काछवा में आयोजित भगवान परशुराम जी के जन्मोत्सव पर आयोजित कार्यक्रम में भाग लिया तथा सभी को पावन जन्मोत्सव की बधाई दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *