कुरूक्षेत्र पैनोरमा एवं विज्ञान केन्द्र, कुरूक्षेत्र द्वारा छात्रों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण को प्रोत्साहित करने और उनकी जिज्ञासु प्रवृत्ति को व्यावहारिक रूप से विकसित करने के उद्देश्य से दिनांक  9 जून] 2025 से 13 जून, 2025 तक छात्र रूचियों पर आधारित विभिन्न विषयों में व्यक्तिगत प्रशिक्षण के कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। केन्द्र के शिक्षा अधिकारी श्री जीतेन्द्र कुमार दास, शिक्षा अधिकारी ने बताया कि ये कार्यक्रम विभिन्न कक्षाओं में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के शैक्षणिक अनुकूलता के आधार पर छः संकायों में आयोजित किये जाएगें और इस बार स्कूली विद्यार्थियों के पाठ्यक्रम को ध्यान में रखते हुए खगोल विज्ञान एवं रसायन विज्ञान पर आधारित दो नए संकाय शुरू किए जाएंगे। इन सभी कार्यक्रमों का वर्गीकरण कक्षा के आधार पर किया गया है, जिसमें प्रथम कक्षा से तीसरी कक्षा के लिए अवांछनीय एवं खराब पदार्थों से रचनात्मक कार्य पर आधारित ‘रचनात्मक कला‘ संकाय उपलब्ध हैं। तीसरी से छठी कक्षा हेतु प्रकृति एवं प्रकृति विज्ञान पर आधारित क्रियाकलाप ‘प्रकृति को जानिए‘ संकाय उपलब्ध हैं। 7वीं से 8वीं कक्षा हेतु भौतिकी विज्ञान एवं खगोल विज्ञान पर आधारित ‘वैज्ञानिक खिलौने बनाना एवं खगोल विज्ञान कार्यशाला‘ के दो संकाय उपलब्ध हैं। 9वीं एवं 10वीं कक्षा के विद्यार्थियों हेतु पदार्थों की भौतिक एवं रासायनिक गुणों तथा उनकी रासायनिक प्रतिक्रियाओं पर आधारित ‘रसायन विज्ञान को समझना‘ संकाय उपलब्ध हैं। 11वी से 12वीं कक्षा हेतु इलैक्ट्रोनिक परिपथ की समझ एवं परिकल्पना हेतु आधारभूत तथ्यों को समझााने हेतु ‘इलैक्ट्रानिक्स के चमत्कार‘ संकाय उपलब्ध हैं। श्री॰ जीतेन्द्र कुमार दास, शिक्षा अधिकारी ने यह भी बताया कि इस बार छात्र रूचियों पर आधारित विभिन्न विषयों में व्यक्तिगत प्रशिक्षण के कार्यक्रमों के दौरान सभी विद्यार्थियों को पैनोरमा हाल, विज्ञान दीद्र्या, टी॰वी॰ स्टूडियो, 3डी फिल्म इत्यादि का भ्रमण भी करवाया जाएगा। इन प्रशिक्षण कार्यक्रमों हेतु अभिभावकछात्र-छात्राएं दिनांक 31 मई, 2025, सुबह 10 बजे से केन्द्र के स्वागत कक्ष में आकर पंजीकरण करवा सकते हैं। सभी संकायों में पंजीकरण पहले आओ पहले पाओ के आधार पर किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *