नीलोखेड़ी/करनाल, 30 मई।   विधायक भगवानदास कबीरपंथी ने शुक्रवार को तरावड़ी अनाज मंडी में 2 करोड़ 24 लाख रुपये की लागत से निर्मित 16 बेश के नए शैड का उद्घाटन किया। यह शेड 120 मीटर लम्बे और 24 मीटर चौड़े हैं। अनाज मंडी में पहुँचने पर विधायक का मंडी अधिकारियों, आढ़तियों व कार्यकर्ताओं द्वारा फूल मालाओं व पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया गया।
इस अवसर पर विधायक भगवानदास कबीरपंथी ने कहा कि यह नया शैड मंडी में आने वाले किसानों और आढ़तियों दोनों के लिए सुविधा प्रदान करेगा और अनाज के सुरक्षित भंडारण में सहायक होगा। उन्होंने कहा कि  प्रदेश सरकार सभी वर्गों, विशेषकर किसान और मजदूर भाइयों के हितों मे लगातार कार्य कर रही है। सरकार का दृढ़ संकल्प है कि प्रदेश के हर नागरिक का विकास सुनिश्चित हो और उन्हें प्रगति के समान अवसर मिलें।
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने किसानों की आय बढ़ाने के लिए कई महत्वपूर्ण योजनाएं लागू की हैं जिनका लाभ किसानों को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि मजदूर वर्ग के कल्याण के लिए भी सरकार ने कई कदम उठाए हैं। श्रमिकों के अधिकारों की रक्षा, उनके लिए बेहतर कार्य और सामाजिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सरकार निरंतर प्रयासरत है। प्रदेश सरकार का मानना है कि किसान और मजदूर प्रदेश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं और उनके सशक्तिकरण से ही प्रदेश का समग्र विकास संभव है। सरकार आगे भी सभी वर्गों के कल्याण के लिए समर्पित भाव से कार्य करती रहेगी।
कार्यक्रम में मंडी प्रधान सुभाष गुप्ता, मंडी अधिकारी और बड़ी संख्या में आढ़ती भाई एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *