करनाल। शिव कॉलोनी में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। ससुराल पक्ष का कहना है कि महिला तीसरी मंजिल से नीचे गिरी है। इस कारण इसकी मौत हुई है। वहीं, मायका पक्ष का आरोप है कि ससुराल पक्ष ने ही विवाहिता को धक्का देकर गिराया है। इसको लेकर मायका पक्ष ने रामनगर थाना में हंगामा किया। 

पुलिस ने परिजनों को उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया और उन्हें शांत किया। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है और जांच शुरू कर दी है। मृतका अंजली बुलंदशहर की रहने वाली थी और उसकी शादी 28 अप्रैल 2019 को करनाल के शिव कॉलोनी निवासी शिवा से हुई थी। अंजली के पास एक 4 साल का बेटा रेयान है। 

जिसके सिर से मां का साया उठ गया है। मृतका के पिता प्रताप सिंह का कहना है कि ससुराल वाले उसे लगातार मानसिक रूप से प्रताड़ित करते थे। बात-बात पर झगड़ा होता था। यहां तक कि अंजली को घर वालों से फोन पर बात करने की इजाजत भी नहीं दी जाती थी। फोन पर बात कराते समय स्पीकर आन किया जाता था, ताकि वह कुछ अलग ना कह सके।
परिजनों का आरोप है कि ससुराल वालों ने ही अंजली को छत से धक्का दिया है। मृतका की बहन ने बताया कि अंजली ने घटना से चार दिन पहले रविवार को अपने भाई को एक मैसेज भेजा था। मैसेज में उसने लिखा था कि घर में कलेश हो रखा है, मम्मी को बता देना। वहीं, ससुराल पक्ष का कहना है कि अंजली मंगलवार शाम को छत से गिर गई थी तो उसे अस्पताल में दाखिल कराया गया था। वहां सुबह उसने दम तोड़ दिया। 

महिला की छत से नीचे गिरने से मौत हुई है। शव को कब्जे में ले लिया है। मायका पक्ष की ओर से जो शिकायत दी जाएगी। उसपर कार्रवाई करेंगे। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट के बाद ही खुलासा होगा कि महिला छत से नीचे गिरी है या उसे गिराया गया है। संदीप कुमार, रामनगर थाना प्रभारी।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *