किसानों को नहीं देना एक भी रुपया।
ट्रांसफार्मर चोरी होने पर पहले किसान को ट्रांसफार्मर की कुल कीमत के 20 प्रतिशत रुपये किसान को देने पड़ते थे लेकिन जब से ट्रांसफार्मर चोरी की वारदातें बढ़ी है तो निगम ने 20 प्रतिशत राशि को भी खत्म कर दिया है।
अब किसान को ट्रांसफार्मर की होने पर निगम को सूचना देनी है इसके बाद निगम की टीम मौके पर जाकर निरीक्षण करेगी और एफआईआर दर्ज होने पर किसान को नए ट्रांसफार्मर का भुगतान नहीं करना होगा।
पुलिस को बढ़ानी चाहिए गश्त
किसानों का कहना है कि ट्रांसफार्मर चोरी न हो जाए। इस लिए वह अक्सर खेतों में ही रहते है लेकिन फिर भी चोर मौका लगाकर वारदात को अंजाम दे देते है। ऐसे में उनकी पुलिस प्रशासन से मांग है कि ग्रामीण क्षेत्र में सड़क पर पुलिस की गश्त बढ़ाई जाए ताकि यह वारदातें रुक सके।
