चंडीगढ़। हरियाणा में मंगलवार की रात तक कोरोना के 16 केस सामने आ चुके हैं। उधर, चंडीगढ़ में कोविड-19 संक्रमण से पहली मौत का मामला सामने आया है।
सेक्टर-32 स्थित गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज एंड हास्पिटल (जीएमसीएच-32) में भर्ती लुधियाना निवासी 40 वर्षीय व्यक्ति ने दम तोड़ दिया।

मरीज को चार दिन पहले सांस लेने में परेशानी के चलते अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती कराया गया था। डॉक्टरों ने हालत में सुधार न होने पर कोविड टेस्ट किया, जिसकी रिपोर्ट मंगलवार को पॉजिटिव आई थी। इसके एक दिन बाद ही बुधवार को उसकी मौत हो गई।
जीएमसीएच-32 के डायरेक्टर डॉ. एके अत्रे ने पुष्टि करते हुए बताया कि संक्रमित मरीज को तत्काल आइसोलेट कर इलाज शुरू किया गया था, लेकिन गंभीर लक्षणों के चलते उसे बचाया नहीं जा सका।

 

कोरोना के बढ़ते केसों को देखते हुए हरियाणा में स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया है। हर अस्पताल में फ्लू कार्नर बनाने के साथ-साथ आइसोलेशन बेड, आक्सीजन व दवाओं की उपलब्धता रखने के निर्देश जारी किए हैं।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *