नालसा के दिशा-निर्देशों अनुरूप आयोजित मेगा लीगल सर्विस कैंप में कहा जन सेवा की सुविधा के लिए मेगा लीगल सर्विस कैंप कारगर कदम।
ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को उनके घर द्वार पहुंच सरकारी सेवाओं का लाभ पहुंचाते हुए कानूनी सहायता मुहैया कराने के उद्देश्य से मेगा लीगल सर्विस कैंप का आयोजन किया गया है। इस कैंप के माध्यम से आमजन को लाभान्वित करते हुए उन्हें राहत पहुंचाई जा रही है। यह बात जिला एवं सत्र न्यायाधीश गुरविंद्र सिंह वधवा ने कही। जज वधवा बुधवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण व जिला प्रशासन की संयुक्त भागीदारी के साथ शहीद हरलाल पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय परिसर बोडिया कमालपुर में आयोजित कैंप के शुभारंभ अवसर पर बोल रहे थे। मेगा लीगल सर्विस कैंप का शुभारंभ जिला एवं सत्र न्यायाधीश द्वारा रिबन काटकर किया। जिला प्रशासन की ओर से सीटीएम प्रीति रावत व विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव अमित वर्मा ने मुख्यातिथि का स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस अवसर पर डीईओ सुभाष चंद, डीपीसी राजेंद्र शर्मा, डीएसपी जोगेंद्र शर्मा व विनोद शंकर, डीआईपीआरओ दिनेश कुमार, डीसीडब्लूओ विरेंद्र यादव, रेडक्रॉस सचिव महेश गुप्ता, बीईओ अरविंद यादव, विद्यालय के प्राचार्य डा.हरिप्रकाश यादव, रंगकर्मी सतीश मस्तान सहित अन्य अधिवक्तागण व ग्रामीण मौजूद रहे।
मेगा सर्विस लीगल कैंप के मुख्यातिथि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के चेयरमैन श्री वधवा ने परिसर में विभिन्न विभागों की ओर से लगाए स्टॉल का अवलोकन किया और आमजन को सरकार की ओर से प्रदत्त सेवाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। श्री वधवा ने शुभारंभ अवसर पर मौजूद जनसमूह को संबोधित करते हुए बताया कि राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के दिशा-निर्देशों की अनुपालना करते हुए हरियाणा विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में जिला रेवाड़ी में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण व जिला प्रशासन की संयुक्त सहभागिता के साथ आज यह मेगा लीगल सर्विस कैंप लगाया गया है जिसमें आमजन से जुड़ी सरकारी सेवाओं का लाभ सीधे तौर पर ग्रामीणों को देने के साथ ही उनके स्वास्थ्य लाभ को भी मद्देनजर रखते हुए स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन हो रहा है। मेगा लीगल सर्विस कैंप में आमजन को साइबर फ्रॉड व अन्य आमजन से जुड़ी योजनाओं की जानकारी दी गई है। उन्होंने कहा कि शहीद हरलाल पीएम श्री वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गांव बोडिया कमालपुर में लगा यह मेगा सर्विस कैंप आमजन को सरकार की योजनाएं प्रदान करने में कारगर है। उन्होंने बताया कि मेगा लीगल सर्विस कैंप के माध्यम से लोगों को निशुल्क कानूनी जानकारी भी दी जा रही है जिससे जरूरतमंद लोगों को लाभ मिलेगा।
जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने कार्यक्रम के दौरान कारगिल योद्धा सूबेदार हनुमान राव को देश सेवा व समाज हित में दिए जा रहे सहयोग पर उनका सम्मान किया। साथ ही विद्यालय प्रशासन की ओर से कैंप में पहुंचे मुख्यातिथि व अन्य अतिथिगण को सम्मानित किया गया। विद्यालय के प्राचार्य डा.हरिप्रकाश यादव ने कार्यक्रम में देशभक्ति गीत की प्रस्तुति देते हुए समारोह को शोभायान किया वहीं विद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा स्वागत गीत व नालसा थीम गीत की प्रस्तुति दी गई।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव एवं सीजेएम अमित वर्मा ने बताया कि बुधवार को लगे मेगा कैंप में जिला प्रशासन से विभिन्न विभाग जैसे ट्रैफिक पुलिस, फैमिली आईडी, आयुष्मान कार्ड, हेल्थ चेकअप कैंप, सर्व शिक्षा अभियान, हाउसिंग स्कीम, किसानों के लिए योजनाएं, बीमा योजनाएं, बैंकिंग सहायता, पेंशन, सुकन्या समृद्धि योजना, रेडक्रॉस सोसाइटी, आधार कार्ड अपडेट इत्यादि विभाग योजनाओं का लाभ आमजन को दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि गांव बोडिया कमालपुर सहित क्षेत्र के अन्य गांवों के लोगों ने भी मेगा सर्विस कैंप के माध्यम से लाभ उठाया।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *