डीएसपी जिला मुख्यालय ने प्रैस कॉन्फ्रेंस कर खुलासा किया
 रेवाड़ी पुलिस अधीक्षक हेमेंद्र कुमार मीणा के दिशा निर्देशन में कार्य करते हुए थाना धारूहेड़ा पुलिस ने एटीएम कार्ड बदलकर ठगी करने के मामले में 6 साल से फरार चल रहे गिरोह के मुख्य सरगना को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान जिला पलवल के गांव उटावड निवासी साजिद उर्फ सज्जी के रूप में हुई है। पुलिस इस मामले में गिरोह के दो सदस्यों को पहले ही गिरफ्तार करके उनके कब्जे से 30 हजार रुपए बरामद कर चुकी है।
डीएसपी हेडक्वार्टर डॉ रविन्द्र सिंह ने अपने कार्यालय में प्रेसवार्ता कर बताया कि सतोष कालोनी बास रोड धारूहेडा निवासी मनोज कुमार ने अपनी शिकायत में बताया था कि दिनांक 30 अगस्त 2019 को वह धारूहेड़ा के भगत सिंह चौक स्थित पजांब नैशनल बैंक के एटीएम में पैसे निकालने के लिए गया था। जब वह पैसे निकालने लगा तो एटीएम में खड़े एक युवक ने पैसे निकालने में मदद की पेशकश की। इसके बाद आरोपी ने उनसे पिन नंबर भी ले लिए और कार्ड लगाकर कहा कि अभी मशीन काम नहीं कर रही है। इस दौरान आरोपी ने उनका कार्ड बदल लिया और उसको किसी दूसरे का कार्ड दे दिया। इसके बाद वह अपनी गाड़ी में बैठ कर वहा से चला गया। कुछ समय बाद उनके मोबाइल पर पैसे निकलने का मैसेज आया जिसमें आरोपी युवक ने उनके खाते से 5 बार में 43 हजार रुपए निकाल लिए। जिस पर पुलिस ने थाना धारूहेड़ा में ठगी का मामला दर्ज करके मामले में संलिप्त गिरोह के दो सदस्य तौफिक खान व भूरा उर्फ हिम्मत को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। जो इस मामले में पुलिस ने सोमवार को गिरोह के मुख्य सरगना जिला पलवल के गांव उटावड निवासी साजिद उर्फ सज्जी को भी गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को पेश अदालत करके पूछताछ के लिए दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *