कुरुक्षेत्र, 28 मई। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर सोमनाथ सचदेवा के निर्देशानुसार विश्वविद्यालय की परीक्षा शाखा द्वारा 15 परीक्षाओं के परिणाम घोषित किए गए हैं। यह जानकारी देते हुए परीक्षा नियंत्रक डॉ. अंकेश्वर प्रकाश ने बताया कि दिसम्बर 2024 में आयोजित बीए तृतीय सेमेस्टर रिअपीयर, एमएससी मैथ तृतीय सेमेस्टर नॉन सीबीसीएस, बीए टीटीएम तृतीय सेमेस्टर रिअपीयर व फ्रेश, एमएससी बायोटेक प्रथम सेमेस्टर एनईपी, बीटेक सीएससी 5वें सेमेस्टर, एमएससी जियोग्राफी व बीए एलएलबी ऑनर्स के प्रथम सेमेस्टर, बीएससी मल्टीमीडिया 5वें सेमेस्टर रिअपीयर सीबीसीएस व प्रथम सेमेस्टर एनईपी फ्रेश व रिअपीयर, बीएफए तृतीय सेमेस्टर एनईपी, बीएससी ग्राफिक्स एंड ऐनिमेशन तृतीय सेमेस्टर एनईपी, बीकॉम व बीए प्रथम सेमेस्टर डीडीई सीबीसीएस, एमएससी फोरेंसिक साइंस प्रथम सेमेस्टर नॉन सीबीसीएस तथा बीटेक 8वें सेमेस्टर स्पेशल ईसीई का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *