गुरुग्राम। मानसून सीजन को ध्यान में रखते हुए नगर निगम गुरुग्राम ने बरसाती पानी की निकासी के लिए अपने प्रबंध कार्यों में तेजी कर दी है। निगमायुक्त प्रदीप दहिया ने ऐसे स्थलों की भी पहचान करने के निर्देश दिए हैं, जहां अतिक्रमण के चलते जल निकासी में बाधा उत्पन्न हो रही है।
उन्होंने संबंधित अधिकारियों से कहा है कि वे ऐसे स्थलों की सूची तैयार कर उचित कार्रवाई सुनिश्चित करें। इसके तहत अतिक्रमण को हटाकर जल निकासी व्यवस्था सुचारू कराएं।
नगर निगम की इंजीनियरिंग विंग एवं सफाई विंग मिलकर विभिन्न क्षेत्रों में संयुक्त रूप से काम कर रही हैं ताकि किसी भी तरह की जलभराव की समस्या को समय रहते दूर किया जा सके।
वहीं, निगम की टीमें जीएमडीए टीमों के साथ भी समन्वय बनाए हुए हैं, ताकि जल निकासी व्यवस्था और भी अधिक बेहतर हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *