सड़कों के शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान दिनोद रोड पर स्थित धर्मशाला में आयोजित कार्यक्रम में सांसद ने नागरिकों से बिजली और पर्यावरण संरक्षण का आह्वान किया।
सांसद धर्मबीर सिंह ने कहा कि भिवानी शहर के चारों ओर बाईपास निकाले जा रहे हैं, इससे शहर का दायरा भी बढ़ता जा रहा है। उन्होंने कहा कि पुराने भिवानी शहर का विकास आधुनिक तकनीक के साथ किया जा रहा है। वहीं नए भिवानी शहर को तिगड़ाना मोड़ से रोहतक रोड, दादरी रोड, लोहारू रोड से बाईपास के जरिये जोड़ा जा रहा है।
लोगों का बचेगा काफी समय
जल्द ही लोहारू रोड से तोशाम रोड होते हुए तिगड़ाना मोड़ तक जोड़ा जाएगा। इससे अन्य शहरों में जाने वाले लोगों को भिवानी शहर में आने की जरूरत नहीं होगी, इससे उनका कीमती समय बचेगा।
विधायक घनश्याम सर्राफ ने कहा कि भारत आतंकवाद का मुंहतोड़ जवाब देगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व ने अपनी ताकत का अहसास दुनिया को करवा दिया है।
उन्होंने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर से भारत ने पाकिस्तान को करारा जवाब दिया है, जिसको दुनिया ने देखा है। शहर में लोगों की मांग और जरूरत के अनुसार विकास कार्य करवाए जा रहे है।
नगर परिषद के चेयरपर्सन प्रतिनिधि भवानी प्रताप ने भी लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि वे शहर को साफ, स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए प्रयासरत है। आमजन को बेहतर मूलभूत सुविधाएं देने के प्रयास किए जा रहे है।
ये लोग रहे मौजूद
इस अवसर पर एसडीएम महेश कुमार, भाजपा जिलाध्यक्ष वीरेंद्र कौशिक, नगर परिषद चेयरपर्सन प्रतिनिधि भवानी प्रताप सिंह, बीडीपीओ सोमबीर कादयान, ओम प्रकाश यादव, विजय लालावास, नरेश मोखवाल, आनन्द तंवर, शिव कुमार, गोठवाल, वेदप्रकाश, सूरज प्रकाश, पवन, सुरेश कुमार, रामनरेश ग्रेवाल, रमेश पचेरवाल, पंडित कैलाश चंद्र, नेकी राम नम्बरदार, शुभकरण सिंह, राकेश शर्मा, राजबीर प्रजापति, मनोज कुमार पिंकी, मुकेश कुमार पांचाल आदि उपस्थित रहे।
