घरौंडा/ करनाल, 25 मई।  केंद्रीय ऊर्जा, आवास एवं शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल ने रविवार को हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण के चाचा स्वर्गीय श्री रणजीत सिंह कल्याण की धर्मपत्नी श्रीमती गुरूबचनी देवी के निधन पर उनके निवास स्थान कल्याण फार्म पहुंचकर शोक व्यक्त किया तथा शोक संतप्त परिवार को सांत्वना दी।
केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने कहा कि स्वर्गीय श्रीमती गुरूबचनी देवी एक धार्मिक और शालीन महिला थीं, जिन्होंने अपना जीवन आध्यात्मिक मूल्यों और पारिवारिक सद्भाव के लिए समर्पित किया। उन्होंने कहा कि परिवार में अपनो का जाना बेहद दुखद होता है लेकिन संसार में जीवन और मृत्यु निश्चित है। श्रीमती गुरूबचनी देवी मिलनसार व्यक्तित्व की धनी थी, उनके जाने से समाज के लिए भी अपूर्णीय क्षति है। केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने विधानसभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण से उनकी चाची जी के जीवन के बारे में विस्तार से जाना। स्वर्गीय श्रीमती गुरु बचनी देवी का निधन 19 मई को हो गया था।
अन्य परिवार जनों से मिलने के बाद केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने विधानसभा अध्यक्ष हरविंदर कल्याण से लगभग एक घंटे तक अलग से चर्चा की। गौरतलब है कि कल्याण की गिनती मनोहर लाल के करीबी व विश्वासपात्रों में होती है। इस अवसर पर पूर्व मंत्री सुभाष सुधा, पूर्व मंत्री विशम्भर वाल्मीकि, इनेलो के प्रदेश अध्यक्ष रामपाल माजरा सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति व प्रशासनिक अधिकारी भी उपस्थित थे।
बता दें कि कल्याण फार्म पर गणमान्य व्यक्तियों व प्रशासनिक अधिकारियों के आने का सिलसिला जारी है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, पूर्व नेता प्रतिपक्ष अभय चौटाला सहित अन्य मंत्रीगण ने हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण के चाचा स्वर्गीय श्री रणजीत सिंह कल्याण की धर्मपत्नी श्रीमती गुरु बचनी देवी के निधन पर उनके निवास स्थान कल्याण फार्म पहुंचकर शोक व्यक्त किया तथा शोक संतप्त परिवार को सांत्वना दी।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *