अंबाला, 22 मई – हरियाणा उच्चतर शिक्षा विभाग के सौजन्य से शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए अंबाला जिले के सभी राजकीय एवं गैर-राजकीय महाविद्यालयों में स्नातक में दाखिले की प्रक्रिया आरंभ कर दी गई है। इस संबंध में जानकारी देते हुए जिला उच्च शिक्षा अधिकारी डॉ. खुशिला ने बताया कि इच्छुक छात्र-छात्राएं दिनांक 9 जून 2025 तक विभाग के ऑनलाइन एडमिशन पोर्टल (द्धह्लह्लश्चह्य://ड्डस्रद्वद्बह्यह्यद्बशठ्ठह्य.द्धद्बद्दद्धद्गह्म्द्गस्रह्वद्धह्म्4.ड्डष्.द्बठ्ठ) के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।
डीएचईओ डॉ. खुशिला ने जिले के समस्त पात्र एवं इच्छुक विद्यार्थियों से अपील की है कि वे समय पर पोर्टल पर पंजीकरण कर अपनी पसंद के कॉलेज में दाखिला सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि पंजीकरण के बाद संपादन व दस्तावेजों से संबंधित आपत्तियों को  दूर करने की प्रक्रिया पूरी की जाएगी, जिसके पश्चात प्रथम मेरिट लिस्ट दिनांक 16 जून 2025 को जारी की जाएगी।
दाखिला प्रक्रिया तीन चरणों में संपन्न होगी, जिसमें प्रथम चरण के अंतर्गत 20 जून से  23 जून 2025 तक काउंसलिंग व फीस जमा करवाने की प्रक्रिया संचालित की जाएगी। इसके उपरांत द्वितीय व तृतीय चरणों की प्रक्रियाएं संपन्न होंगी, जिसमें तीसरे व अंतिम चरण की काउंसलिंग 1 जुलाई 2025 को आयोजित की जाएगी।
उन्होंने बताया कि अभ्यर्थी दाखिले से संबंधित विस्तृत जानकारी जैसे  कॉलेज में सीटों की उपलब्धता  आदि की जानकारी के लिए विभागीय पोर्टल पर अवश्य संपर्क करें और समय पर प्रक्रिया को पूरा कर अपने शैक्षणिक भविष्य को सुनिश्चित करें।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *