हेलमेट ना पहनने वालों के किए 950 चालान, ओवर स्पीड के किए 103 चालान, ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों को किसी भी सूरत में नहीं जाएगा बख्शा
कुरुक्षेत्र 30 दिसंबर पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र भौरिया ने कहा कि ट्रैफिक नियमों की सख्ती से पालना करवाने के लिए पुलिस प्रशासन दिन-रात मुस्तैदी के साथ कार्य कर रहा है। जिसके फलस्वरूप पुलिस ने नवंबर 2022 में कुल 3996 चालान किए गए और इसके तहत 30 लाख 62 हजार रुपए का जुर्माना भी किया गया। इतना ही नहीं ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने पर 25 स्कूल बसों के भी चालान किए गए है।
पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र भौरिया ने जानकारी देते हुए कहा कि ट्रैफिक नियमों की पालना करवाने के लिए कुरुक्षेत्र जिले को विभिन्न जोन में विभाजित किया गया जिसमें ईस्ट, वेस्ट और हाईवे शामिल है। इन जोनों में यातायात पुलिस की पीसीआर, राइडर व अन्य यातायात पुलिस दिन-रात कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने कुल 3996 चालान किए है और इन वाहन चालकों पर 30 लाख 62 हजार रुपए का जुर्माना किया है। इन चालान में हेलमेट, सीट बेल्ट और अन्य तरह के चालान शामिल है।
उन्होंने कहा कि यातायात पुलिस ने ओवर स्पीड के 103 चालान, बिना हेलमेट के 950 चालान, बिना सीट बेल्ट के 122 चालान, गाड़ी चलाते हुए मोबाइल का प्रयोग करने पर 2 चालान, शराब पीकर गाड़ी चलाने पर 1 चालान, लैन चेंज के 1195 चालान, ट्रिपल राइडिंग 38 चालान, गलत साइड ड्राइविंग के 595 चालान, गलत पार्किंग के 178, रेड लाइट जंप के 0 चालान, नियमों की पालना ना करने पर स्कूल बसों के 25 चालान, सीसीटीवी कैमरा के 845 चालान व अन्य 511 चालान किए गए है। इस तरह यातायात पुलिस द्वारा 3996 चालान करके 30 लाख 62 हजार रुपए का जुर्माना लगाया है। उन्होंने आमजन से अपील करते हुए कहा कि गाड़ी चलाते और पार्किंग करते समय नियमों की पालना करे ताकि दुर्घटनाओं पर रोक लगाई जा सके। अगर कोई व्यक्ति ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करेगा तो उसे किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *