करनाल, 19 मई- करनाल के विधायक जगमोहन आनंद ने कहा कि हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी आए दिन प्रदेश की जनता को कोई न कोई सौगात देते रहते हैं। पिछले दिनों महेंद्रगढ़ में आयोजित एक जनसभा में उन्होंने ऐलान किया है कि किसानों को 1450 नलकूप कनेक्शन आगामी 3 महीने के अंदर दिए जाएंगे। यह फैसला किसानों के हित में है, जो स्वागत योग्य है।

विधायक जगमोहन आनंद ने कहा कि महेंद्रगढ़ विधानसभा में आयोजित जनसभा के दौरान मुख्यमंत्री ने घोषणाओं का पिटारा खोलते हुए कहा कि जिन किसानों ने ट्यूबवेल कनेक्शन के लिए पैसे जमा करवा रखे हैं, ऐसे 1450 नलकूप कनेक्‍शनों को अगले 3 महीने में जारी किया जाएगा। इसके अलावा, 2023 तक जिन किसानों ने ट्यूबवेल कनेक्शन के लिए आवेदन किया है, वे भी जल्द पैसे जमा करवा दें, उनके कनेक्‍शन भी जल्द जारी कर दिए जाएंगे।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी किसानों का रखते हैं विशेष ध्यान
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रदेश के किसानों का विशेष ध्यान रखते हैं। इस फसल खरीद सीजन में उन्होंने स्वयं मंडियों में जाकर खरीद की मॉनिटरिंग की। जहां-जहां कमियां नजर आई तत्काल अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए। इसके साथ-साथ प्रत्येक मंत्री व विधायक की भी ड्यूटी लगाई गई कि वह अपनी-अपनी मंडियों का निरंतर दौरा करें और किसान भाईयों को किसी तरह की परेशानी न आए। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार विकास के पथ पर निरंतर आगे बढ़ रही है। इसमें किसानों की भूमिका बेहद अहम है। इसे ध्यान में रखते हुए किसानों से जुड़ी अलग-अलग योजनाओं का घोषणा सरकार द्वारा की जाती है। उन्होंने ट्यूबवेल कनेक्शन की घोषणा करने पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का आभार भी जताया।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *