अम्बाला 17 मई 2025: विश्व संवाद केन्द्र हरियाणा जिला अम्बाला ने ब्राह्मण्ड के आदि पत्रकार देव ऋषि नारद जी जयन्ती के उपलक्ष में अम्बाला शहर के पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाऊस में पत्रकार मिलन समारोह व गोष्ठी का आयोजन किया। गोष्ठी का मुख्य विषय राष्ट्रीय सशक्तिकरण में पत्रकारिता की भूमिका था। इस कार्यक्रम के मुख्य वक्ता पंचकूला के वरिष्ठ पत्रकार हरेश रहे। गोष्ठी में पत्रकारों के पितामह सुमन भटनागर तथा पंजाब केसरी अम्बाला की ओर से बलराम सैनी ने भी अपने विचार रखे। इस अवसर पर इंडियन मीडिया एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं हाल-ए- अम्बाला के सम्पादक मदन उप्पल, न्यूज ग्लोरी के सम्पादक रसविन्द्र सहगल, शिक्षा जगत के वरिष्ठ स्तम्भ एवं समाज सेवी प्रदुमन सचदेवा, जुल्म से जंग दैनिक दिल्ली के पत्रकार कुलबीर सिंह चोपड़ा, अम्बाला मीडिया के पत्रकार केवल कृष्ण कालिया व अन्य समाचार प्रतिष्ठानों के पत्रकार बंधु मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *